लाइव न्यूज़ :

अमित शाह पर बरसे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कहा- गृह मंत्री हमेशा गुमराह करते हैं, वे हमेशा झूठ बोलते हैं

By मनाली रस्तोगी | Updated: March 30, 2023 16:29 IST

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से जब पूछा गया कि गृह मंत्री अमित शाह का कहना है कि कांग्रेस राहुल गांधी के मुद्दे पर लोगों को गुमराह कर रही है तो इसपर उन्होंने कहा कि वो उनके बारे में ज्यादा कुछ नहीं कहना नहीं चाहते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि गृह मंत्री हमेशा गुमराह करते हैं, वे हमेशा झूठ बोलते हैं।उन्होंने ये भी कहा कि राहुल गांधी के मामले में उन्हें बिजली की गति से अयोग्य घोषित किया गया है।खड़गे ने कहा कि आप कल्पना कर सकते हैं कि वे राहुल गांधी के खिलाफ किस प्रतिशोध की कार्रवाई कर रहे हैं।

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से जब पूछा गया कि गृह मंत्री अमित शाह का कहना है कि कांग्रेसराहुल गांधी के मुद्दे पर लोगों को गुमराह कर रही है तो इसपर उन्होंने कहा कि वो उनके बारे में ज्यादा कुछ नहीं कहना नहीं चाहते हैं। उन्होंने कहा, "गृह मंत्री हमेशा गुमराह करते हैं, वे हमेशा झूठ बोलते हैं। राहुल गांधी के मामले में उन्हें बिजली की गति से अयोग्य घोषित किया गया है।" 

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आगे कहा, "मुझे लगता है कि देश में कहीं भी ऐसा नहीं हुआ। आज आपने देखा होगा कि सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से पहले एक दोषी व्यक्ति को स्पीकर ने बहाल कर दिया है। आप कल्पना कर सकते हैं कि वे राहुल गांधी के खिलाफ किस प्रतिशोध की कार्रवाई कर रहे हैं। हम इसका सामना करेंगे और हमारी कानूनी टीम काम कर रही है।"

हाल ही में "न्यूज 18 राइजिंग इंडिया" के कार्यक्रम में अमित शाह ने सूरत की एक अदालत द्वारा मानहानि के मामले में राहुल गांधी को दोषी ठहराए जाने पर ये भी कहा था कि कांग्रेस नेता अकेले ऐसे व्यक्ति नहीं हैं जिन्हें अदालत ने दोषी ठहराया है और जिन्होंने लोकसभा की सदस्यता खो दी है। 

उन्होंने ये भी कहा था कि उच्च न्यायालय में जाने के बजाय राहुल हो-हल्ला करने की कोशिश कर रहे हैं और अपनी किस्मत के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को दोष दे रहे हैं। शाह ने कहा कि राहुल गांधी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर दोष मढ़ने की कोशिश करने के बजाय अपने आपको दोषी ठहराए जाने के खिलाफ लड़ने के लिए ऊपरी अदालत में जाना चाहिए।

टॅग्स :मल्लिकार्जुन खड़गेअमित शाहराहुल गांधीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल