लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में कांग्रेस के विधायी दल के नेता का चयन 23 मई के बाद: मल्लिकार्जुन खड़गे

By भाषा | Updated: May 21, 2019 01:22 IST

महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रभारी मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, ‘‘मैंने विधायकों और विधान पार्षदों से बातचीत की और मुद्दों पर चर्चा की। मैंने उनसे एक नेता से की जाने वाली अपेक्षा पर भी चर्चा की।’’ 

Open in App
ठळक मुद्देसूत्रों ने कहा कि विधायी दल के नेता बनने की दौड़ में पूर्व राजस्व मंत्री बालासाहेब थोराट, पूर्व मंत्री वर्षा गायकवाड़ और नागपुर के सुनील केदार शामिल हैं। राधाकृष्ण विखे पाटिल के इस्तीफा देने के बाद से महाराष्ट्र विधानसभा में कांग्रेस के विधायी दल के नेता का पद खाली है।

 महाराष्ट्र में कांग्रेस के विधायी दल के नये नेता का चयन 23 मई को लोकसभा चुनाव का परिणाम आने के बाद किया जाएगा। महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रभारी मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। खड़गे ने नये नेता के बारे में दृष्टिकोण जानने के लिये पार्टी के विधायकों एवं विधान पार्षदों की बैठक आयोजित की।

सूत्रों ने कहा कि विधायी दल के नेता बनने की दौड़ में पूर्व राजस्व मंत्री बालासाहेब थोराट, पूर्व मंत्री वर्षा गायकवाड़ और नागपुर के सुनील केदार शामिल हैं। राधाकृष्ण विखे पाटिल के इस्तीफा देने के बाद से महाराष्ट्र विधानसभा में कांग्रेस के विधायी दल के नेता का पद खाली है।

पाटिल ने अपने पुत्र सुजय के भारतीय जनता पार्टी में चले जाने के बाद इस्तीफा दे दिया था। सोमवार की बैठक में एक प्रस्ताव पारित कर पार्टी हाई कमान को विधायी दल का नेता चुनने का पूर्ण अधिकार दिया गया। खड़गे ने कहा, ‘‘मैंने विधायकों और विधान पार्षदों से बातचीत की और मुद्दों पर चर्चा की। मैंने उनसे एक नेता से की जाने वाली अपेक्षा पर भी चर्चा की।’’ 

टॅग्स :मल्लिकार्जुन खड़गेमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित