लाइव न्यूज़ :

मल्लिकार्जुन खड़गे राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष बने

By भाषा | Updated: February 16, 2021 23:13 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 फरवरी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिाकर्जुन खड़गे मंगलवार राज्यसभा में नए नेता प्रतिपक्ष बन गए। उन्होंने वरिष्ठ कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद का स्थान लिया है।

राज्यसभा सचिवालय की ओर से जारी संसदीय बुलेटिन के मुताबिक, राज्यसभा सदस्य के तौर पर आजाद का कार्यकाल 15 फरवरी को खत्म होने के बाद सभापति एम वेंकैया नायडू ने खड़गे को नेता प्रतिपक्ष की मान्यता प्रदान की है।

पिछले दिनों कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने नायडू को पत्र लिखकर खड़गे को उच्च सदन में नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने का अनुरोध किया था।

आजाद जम्मू-कश्मीर से राज्यसभा के सदस्य थे। जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधान हटाए जाने और इसके केंद्रशासित प्रदेश बनाए जाने के बाद से वहां विधानसभा अस्तित्व में नहीं है।

कर्नाटक से ताल्लुक रखने वाले दलित नेता खड़गे 2014 से 2019 के बीच लोकसभा में कांग्रेस के नेता रह चुके हैं। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्हें गुलबर्गा संसदीय सीट पर हार का सामना करना पड़ा था। 77 वर्षीय खड़गे पिछले साल राज्यसभा के लिए पहली बार निर्वाचित हुए थे। वह उच्च सदन में कर्नाटक का प्रतिनिधित्व करते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे