लाइव न्यूज़ :

मल्लिकार्जुन खड़गे समेत पार्टी के कई सांसद राष्ट्रपति के अभिभाषण में शामिल नहीं होंगे, कांग्रेस ने बताई ये वजह

By भाषा | Updated: January 31, 2023 09:45 IST

Open in App
ठळक मुद्देपार्टी महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट कर यह जानकारी दी।रमेश ने कहा, खराब मौसम के चलते श्रीनगर हवाई अड्डे से उड़ानों में विलंब हो रहा है। संसद का बजट सत्र आज से शुरू हो रहा है।

श्रीनगरः कांग्रेस ने मंगलवार को कहा कि श्रीनगर से उड़ानों में विलंब के कारण पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और उसके कई अन्य सांसद बजट सत्र के पहले दिन होने वाले राष्ट्रपति के अभिभाषण के अवसर पर उपस्थित नहीं रह सकेंगे। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट कर यह जानकारी दी।

रमेश ने कहा, “खराब मौसम के चलते श्रीनगर हवाई अड्डे से उड़ानों में विलंब हो रहा है। राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष खरगे जी और कांग्रेस के कई अन्य सांसद दोनों सदनों की बैठक में होने जा रहे राष्ट्रपति के अभिभाषण में मौजूद नहीं रह सकेंगे।” संसद का बजट सत्र आज से शुरू हो रहा है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में अपना पहला अभिभाषण देंगी। बजट सत्र का पहला चरण 13 फरवरी तक चलेगा और दूसरा चरण 13 मार्च से शुरू होकर छह अप्रैल तक चलेगा। बजट सत्र के दौरान 27 बैठक होंगी। 

टॅग्स :मल्लिकार्जुन खड़गेकांग्रेसबजट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल