लाइव न्यूज़ :

मल्लिकार्जुन खड़गे और उनके बेटे को धमकी भरा फोन, राज्यसभा चुनाव पर धमकाया

By भाषा | Updated: June 10, 2020 01:55 IST

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने 19 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए पार्टी उम्मीदवार के रूप में सोमवार को कर्नाटक से नामांकन पत्र दाखिल किया। इसी बीच मंगलवार को कर्नाटक से कांग्रेस के राज्यसभा उम्मीदवार और वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और उनके बेटे को रविवार को धमकी दी गई।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक से कांग्रेस के राज्यसभा उम्मीदवार और वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और उनके बेटे को रविवार को धमकी दी गई।खड़गे के बेटे ने इस सिलसिले में राज्य के पुलिस प्रमुख से शिकायत की है।

बेंगलुरू: कर्नाटक से कांग्रेस के राज्यसभा उम्मीदवार और वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और उनके बेटे को रविवार को धमकी दी गई। खड़गे के बेटे ने इस सिलसिले में राज्य के पुलिस प्रमुख से शिकायत की है। पूर्व केंद्रीय मंत्री खड़गे के लैंडलाइन पर रविवार देर रात धमकी भरा फोन आया जबकि इसके बाद उनके बेटे प्रियांक के मोबाइल नंबर पर धमकी भरा फोन किया गया।

प्रियांक ने पुलिस महानिदेशक प्रवीण सूद से शिकायत की है। विधान परिषद के पूर्व सदस्य रमेश बाबू ने मंगलवार को ट्विटर पर शिकायत की प्रति साझा की। प्रियांक ने शिकायत में बताया कि रविवार रात करीब डेढ़ बजे उनके पिता के लैंडलाइन पर फोन आया जिसमें फोन करने वाले हिंदी और अंग्रेजी में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के खिलाफ अपशब्द कहे और धमकी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

बता दें कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने 19 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए पार्टी उम्मीदवार के रूप में सोमवार को कर्नाटक से नामांकन पत्र दाखिल किया। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डी के शिवकुमार, नेता विपक्ष सिद्धरमैया और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में विधानसभा सचिव एम के विशालक्षी के कार्यालय में नामांकन पत्र दाखिल किया, जो राज्यसभा चुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारी हैं।

नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले सिद्धरमैया के नेतृत्व में कांग्रेस विधायक दल की बैठक हुई, जिसके बाद शिवकुमार ने खड़गे को ‘बी फॉर्म’ जारी किया। कांग्रेस आलाकमान ने राज्यसभा चुनाव के लिए पांच जून को खड़गे को पार्टी का उम्मीदवार बनाने की घोषणा की थी।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है