लाइव न्यूज़ :

मॉल अस्पताल में आग की घटना : 36 घंटे से चल रहा है प्रशीतन अभियान

By भाषा | Updated: March 27, 2021 12:54 IST

Open in App

मुंबई, 27 मार्च मुंबई के भांडुप इलाके में एक मॉल में भयंकर आग लगने की घटना के 36 घंटे बीत जाने के बाद भी यहां प्रशीतन (कूलिंग) अभियान चल रहा है। दमकल कर्मियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

आग लगने के बाद बढ़े तापमान को कम करने के लिए ‘प्रशीतन अभियान’ चलाया जाता है।

इस घटना में मॉल में स्थित अस्पताल में नौ मरीजों की मौत हो गई।

भांडुप इलाके में ड्रीम्स मॉल इमारत में बृहस्पतिवार आधी रात के कुछ देर बाद आग लग गई। आग एक दुकान में लगी और चार मंजिला मॉल की सबसे ऊपरी मंजिल पर स्थित सनराइज अस्पताल तक फैल गई।

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने बताया कि अस्पताल में कोविड-19 का इलाज करा रहे नौ मरीजों की आग लगने के कारण दम घुटने से मौत हो गई जबकि दो अन्य मरीजों की आग लगने से पहले ही कोरोना वायरस संक्रमण से मौत हो गई थी।

दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘प्रशीतन अभियान अब भी चल रहा है। यह गंभीर स्तर की आग थी। आग पर काबू पा लिया गया है।’’

उन्होंने बताया कि दमकल की कई गाड़ियां, पानी के टैंकर, एम्बुलेंस और कई दमकलकर्मी अब भी घटनास्थल पर मौजूद हैं।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि अस्पताल से बाहर निकाले गए मरीजों को मुलुंड, भांडुप, ठाणे, घाटकोपर के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

इस बीच नगर निकाय के एक अधिकारी ने बताया कि बीएमसी आयुक्त इकबाल सिंह चहल ने आग लगने की घटना की जांच के आदेश दिए हैं और अधिकारियों को जल्द ही रिपोर्ट देने के लिए कहा है।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे शुक्रवार दोपहर को घटनास्थल पर पहुंचे थे और उन्होंने कहा था कि इस घटना के लिए जो भी जिम्मेदार पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos