लाइव न्यूज़ :

मालिनी अवस्थी, कवि अशोक चक्रधर ने जश्न-ए-अदब के 10वें संस्करण में हिस्सा लिया

By भाषा | Updated: December 20, 2021 18:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 दिसंबर उर्दू और हिंदी के उत्सव ‘जश्न-ए-अदब’ के 10वें संस्करण का समापन हो गया है। तीन दिवसीय उत्सव में गायिका मालिनी अवस्थी, कवि अशोक चक्रधर, कव्वाल जुनैद सुल्तानी ने अपनी अपनी प्रस्तुतियां दीं।

भारत अंतरराष्ट्रीय केंद्र (आईआईसी) में आयोजत उत्सव का समापन रविवार को हुआ। इस उत्सव में कवि सम्मेलन, चर्चा, नुक्कड़ नाटक, कव्वाली और कथक प्रस्तुतियां दी गईं।

लोक गायिका अवस्थी ने अपनी गायिकी से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। वहीं चक्रधर ने ‘कवि सम्मेलन’ में अपनी कविताएं सुनाईं।

जश्न-ए-अदब फाउंडेशन ने एक बयान में बताया, “भारतीय साहित्य, कविता, नृत्य, रंगमंच और संगीत के पास देने के लिए बहुत कुछ है। मगर हमें उससे जुड़ने और उसे समाहित करने के लिए थोड़ा समय निकालना चाहिए। शास्त्रीय भारतीय कला में हर शख्स अपने लिए कुछ न कुछ खोज सकता है। यह न केवल समृद्ध है बल्कि मनोरंजक भी है।”

संगीत और कविताओं के अलावा, उत्सव में पैनल परिचर्चा का आयोजन भी किया गया जिसमें कई जानी-मानी शख्सियतों ने हिस्सा लिया। इनमें अभिनेता रघुबीर यादव, लेखक शरद दत्ता और थिएटर निदेशक अरविंद गौड़ शामिल हैं।

उर्दू शायरी की प्रतियोगिता में जामिया मिल्लिया इस्लामिला के अलग अलग विभागों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया और पुरस्कार विश्वविद्यालय के उर्दू महकमे ने जीता।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन