लाइव न्यूज़ :

मलिक ने कहा, वानखेड़े को आर्यन खान मामले से हटाया गया, अधिकारी ने दावे को किया खारिज

By भाषा | Updated: November 5, 2021 20:40 IST

Open in App

मुंबई, पांच नवंबर महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने शुक्रवार को दावा किया कि राष्ट्रीय स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) के क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े को आर्यन खान क्रूज मादक पदार्थ जब्ती सहित पांच मामलों से हटा दिया गया है।

वानखेड़े ने इस दावे को खारिज करते हुए कहा कि अब इन मामलों में मुंबई और दिल्ली एनसीबी टीमों के बीच समन्वय होगा।

मलिक ने ट्वीट किया, ‘‘समीर वानखेड़े को आर्यन खान मामले सहित पांच मामलों से हटा दिया गया। कुल 26 मामले हैं जिनकी जांच की जरूरत है। यह तो बस शुरुआत है... इस व्यवस्था को साफ करने के लिए और भी बहुत कुछ करने की जरुरत है और हम इसे करेंगे।’’

राकांपा नेता ने मादक पदार्थ रोधी एजेंसी के अधिकारी के खिलाफ अपना हमला जारी रखते हुए हाल में आरोप लगाया था कि वानखेड़े महंगे ब्रांडों का उपयोग करते हैं जिनकी कीमत लाखों रुपये में होती है और इसके लिए पैसा जबरन वसूली के माध्यम से आता है। उन्होंने दावा किया कि अधिकारी लुई वेटन के जूते पहनते हैं जिसकी कीमत 2 लाख रुपये प्रति जोड़ी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित