लाइव न्यूज़ :

मलिक ने गुस्से में आरोप लगाए, लेकिन आरोप-प्रत्यारोप का दौर रूकना चाहिए :राउत

By भाषा | Updated: November 10, 2021 22:30 IST

Open in App

मुंबई, 10 नवंबर शिवसेना नेता संजय राउत ने बुधवार को महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नवाब मलिक द्वारा भाजपा नेताओं पर किए जा रहे हमलों का बचाव किया और कहा कि वह बहुत ही आक्रोशित हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘मलिक बहुत गुस्से में हैं और इसलिए उन्होंने कुछ गंभीर आरोप लगाए हैं। ये आरोप पुख्ता हैं।’’ राउत ने दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत में कहा, ‘‘लेकिन मेरा मानना है कि एक दूसरे पर रोज आरोप-प्रत्यारोप लगाने का दौर खत्म होना चाहिए।’’

इससे पहले दिन में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता मलिक ने पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस पर जाली नोट मामले को दबाने और भ्रष्ट पृष्ठभूमि के लोगों को सरकार में जगह देने का आरोप लगाया था।

भाजपा नेता ने भी मलिक के परिवार पर वर्ष 1993 के सिलसिलेवार धमाके के दो दोषियों के साथ संदिग्ध भूमि सौदा करने का आरोप लगाया था। हालांकि, मलिक ने इन आरोपों का खंडन किया है।

महाराष्ट्र भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने हाल में कहा था कि मलिक खुद अपनी कब्र खोद रहे हैं। इस बारे में पूछे जाने पर राउत ने कहा, ‘‘यह भाजपा है जो खुद की खोदी गई कब्र में गिरेगी। अगर सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय की मदद नहीं मिलती तो पार्टी अब तक हमेशा के लिए दफन हो चुकी होती।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग