लाइव न्यूज़ :

तबरेज अंसारी हत्याकांड: मालेगांव में लाखों मुस्लिमों ने एंटी मॉब लिंचिंग कानून के लिए किया विरोध प्रदर्शन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 2, 2019 08:30 IST

जमशेदपुर के निकट धतकीडीह में तबरेज अंसारी को भीड़ ने इतना पीटा कि युवक कोमा की हालत में पहुंच गया और अंत में दम तोड़ दिया।

Open in App

सोमवार मालेगांव स्थित 'शहीदों की यादगार' (शहीदों का स्मारक) इस बात का गवाह बना जहां मुस्लिम समुदाय के कम से कम 1 लाख लोग इकट्ठे हुए थे। ये लाखों की भीड़ उस ऐतिहासिक जगह पर मॉब लिचिंग के खिलाफ कानून बनाने की मांग के लिए एकत्रित हुयी। 

मालेगांव स्थित यह वही ऐतिहासिक जगह है जहां अंग्रेजों ने 97 साल पहले 7 स्वतंत्रता सेनानियों (फ्रीडम फाइटर) को फांसी पर लटका दिया था। मॉब लिंचिंग के विरोध में होने वाली इस रैली को समुदाय ने पहली रैली बताया। इसके आयोजकों का कहना है कि झारखंड में हुई तबरेज अंसारी की हत्या काफी भयावह है।

रैली के दौरान लोगों ने कहा कि हम बदला नहीं चाहते हैं और हम हिंसा में विश्र्वास नहीं करते हैं। हम कानून के शासन में विश्र्वास करते हैं। इस रैली के दौरान कवि फैयाज के शब्दों को बोला गया कि -"आज अगर निशाने में हम हैं, तो दूसरे लोगों को खुश नहीं होना चाहिए।"

आपको बता दें कि जमशेदपुर के निकट धतकीडीह में तबरेज अंसारी को भीड़ ने इतना पीटा कि युवक कोमा की हालत में पहुंच गया और अंत में दम तोड़ दिया। मृतक तबरेज की पत्नी ने बताया कि 17 जून की रात उसका शौहर तबरेज अंसारी (24) जमशेदपुर से गांव वापस लौट रहे थे, तभी धातकीडीह गांव में कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया। 

चोरी का आरोप लगाकर रातभर उन्हें बिजली के पोल से बांध कर रखा। उससे बहुत मारपीट की गई और जय श्री राम व जय हनुमान बोलने के लिए कहा। नारा लगाने पर भी भीड़ उन्हें पीटती रही। रात भर खंभे से बांधकर पीटा और सुबह होने पर उन्हें सरायकेला थाने की पुलिस को सौंप दिया। जहां उनकी मौत हो गई।

टॅग्स :झारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?