84 सदस्यीय मालेगांव महानगरपालिका में समीकरण बदले, भाजपा-कांग्रेस के पार्षदों ने भारत विकास आघाडी मोर्चा बनाया?, महापौर और उपमहापौर के चुनाव से पहले घटनाक्रम
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 2, 2026 06:04 IST2026-02-02T06:03:35+5:302026-02-02T06:04:41+5:30
कांग्रेस के तीन और भाजपा के दो पार्षदों ने मिलकर ‘भारत विकास आघाडी’ नाम से एक स्वतंत्र समूह बनाया है, जिससे 84 सदस्यीय महानगरपालिका में सत्ता संतुलन के समीकरण बदल सकते हैं।

सांकेतिक फोटो
मुंबईः मालेगांव महानगरपालिका में महापौर और उपमहापौर के चुनाव से पहले एक दुर्लभ राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया है, जहां वैचारिक रूप से प्रतिद्वंद्वी माने जाने वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के पार्षदों ने मिलकर एक नया मोर्चा गठित किया है। सूत्रों ने यह जानकारी दी।
सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस के तीन और भाजपा के दो पार्षदों ने मिलकर ‘भारत विकास आघाडी’ नाम से एक स्वतंत्र समूह बनाया है, जिससे 84 सदस्यीय महानगरपालिका में सत्ता संतुलन के समीकरण बदल सकते हैं। मौजूदा स्थिति में किसी भी दल के पास स्पष्ट बहुमत नहीं है।
सूत्रों के मुताबिक, नये मोर्चे का नेतृत्व कांग्रेस पार्षद एजाज बेग करेंगे। हालांकि, मालेगांव महानगरपालिका चुनाव के नतीजे घोषित हो चुके हैं, लेकिन महापौर और उपमहापौर का चुनाव अभी होना बाकी है। इस बीच, नवगठित मोर्चा आगामी चुनाव में अहम भूमिका निभा सकता है।
विद्या प्रतिष्ठान परिसर में अजित पवार का स्मारक बनाया जाएगा
महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री दिवंगत अजित पवार की याद में बारामती स्थित विद्या प्रतिष्ठान के परिसर में एक स्मारक स्थापित किया जाएगा। पवार के करीबी सहयोगी रह चुके किरण गुजर ने रविवार को यह जानकारी दी। बारामती हवाई अड्डे के पास 28 जनवरी को एक विमान दुर्घटना में अजित पवार (66) और चार अन्य लोगों की मौत हो गई थी। गुजर ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि विद्या प्रतिष्ठान के परिसर में एक स्मारक का निर्माण करने की योजना है, जहां अजित पवार का अंतिम संस्कार किया गया था।