लाइव न्यूज़ :

मालेगांव विस्फोट : पुरोहित ने उच्च न्यायालय से कहा कि वह सेना के ‘गुमनाम हीरो’ हैं

By भाषा | Updated: July 19, 2021 19:20 IST

Open in App

मुंबई, 19 जुलाई 2008 के मालेगांव बम विस्फोट मामले में आरोपी लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद श्रीकांत पुरोहित ने बंबई उच्च न्यायालय से सोमवार को कहा कि वह भारतीय सेना के ‘‘गुमनाम’’ नायक हैं जिन्होंने जमानत पर रिहा किए जाने से पहले विचाराधीन कैदी के तौर पर करीब नौ वर्ष जेल में काफी यातनाएं सही हैं।

पुरोहित की तरफ से वरिष्ठ अधिवक्ता श्रीकांत शिवाडे ने न्यायमूर्ति एस एस शिंदे और न्यायमूर्ति एन जे जमादार की पीठ से आग्रह किया कि महानगर की विशेष एनआईए अदालत को निर्देश दे कि यथाशीघ्र अभियोजन की मंजूरी देने के मामले में उनकी शिकायत पर निर्णय करे।

पुरोहत ने उच्च न्यायालय में कई याचिकाएं दायर कर अपने खिलाफ सभी आरोप खत्म करने का अनुरोध किया है। पुरोहित ने यह दावा किया है कि उन्होंने सेना के अधिकारी के तौर पर अपने कर्तव्य के रूप में कथित षड्यंत्र रचे थे, इसलिए जांच एजेंसी एनआईए को उनके खिलाफ अभियोजन चलाने के लिए केंद्र सरकार से पूर्व अनुमति हासिल करनी चाहिए थी।

शिवाडे ने पुरोहित की तरफ से अदालत से कहा, ‘‘मैंने जेल में नौ वर्ष बिताए हैं और काफी यातनाएं सही हैं। मुझे सेवा में बहाल किया गया क्योंकि मेरा रिकॉर्ड अच्छा था। मैं भारतीय सेना का गुमनाम नायक हूं। निचली अदालत को मुकदमा चलाने की पूर्व अनुमति के मुद्दे पर पहे निर्णय लेना चाहिए। ’’

एनआईए के वकील संदेश पाटिल ने शिवाडे के हलफनामे का विरोध किया और कहा कि मामले में आरोप तय कर दिए गए हैं और सुनवाई शुरू हो गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह