लाइव न्यूज़ :

मालेगांव विस्फोट मामला : भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर अदालत में पेश हुईं

By भाषा | Updated: January 4, 2021 15:07 IST

Open in App

मुंबई, चार जनवरी मालेगांव में 2008 में हुए विस्फोट के मामले में आरोपी भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर सोमवार को एनआईए की विशेष अदालत में पेश हुईं।

पूरी सुनवाई के दौरान ठाकुर अदालत कक्ष के अंत में आरोपियों के लिए बने कटघरे में बैठी रहीं। मामले के चार अन्य सह आरोपी भी उनके साथ मौजूद थे।

विशेष न्यायाधीश पी. आर. सित्रे ने 19 दिसंबर, 2020 को ठाकुर को अदालत के समक्ष पेश होने का अंतिम मौका दिया था। उन्होंने पिछले महीने ठाकुर के दो बार अदालत में पेश नहीं होने पर नाराजगी जाहिर की थी।

इससे पहले 2019 में अदालत ने कहा था कि इस मामले के सभी आरोपी सप्ताह में कम से कम एक बार उसके समक्ष पेश हों। सभी आरोपी फिलहाल जमानत पर जेल से बाहर हैं।

सोमवार को ठाकुर और चार अन्य आरोपी लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद पुरोहित, समीर कुलकर्णी, रमेश उपाध्याय और सुधाकर चतुर्वेदी अदालत के समक्ष उपस्थित हुए। दो अन्य आरोपी अजय राहिरकर और सुधाकर द्विवेदी सुनवाई से अनुपस्थित रहे।

मामले का एक गवाह भी अदालत में मौजूद था लेकिन आरोपी द्विवेदी के वकील की अनुपस्थिति के कारण उसके साथ जिरह नहीं हो सकी।

अदालत ने मामले की अगली सुनवाई कल, मंगलवार के लिए तय की है।

कोविड-19 महामारी के कारण देशभर में लॉकडाउन लागू किए जाने के बाद पिछले साल मार्च में मामले में सुनवाई रुक गई थी।

पिछले महीने एनआईए की विशेष अदालत ने सुनवाई फिर शुरू की। अभी तक कुल 400 ग्वाहों में से करीब 140 से जिरह हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा