मालेगांव ब्लास्ट के आरोपी समीर कुलकर्णी ने CM से की सुरक्षा की मांग

By स्वाति सिंह | Updated: May 11, 2019 13:32 IST2019-05-11T13:32:11+5:302019-05-11T13:32:11+5:30

समीर कुलकर्णी को एटीएस ने मालेगांव में 29 सितंबर, 2008 को हुए धमाके के तुरंत बाद गिरफ्तार किया था। कुलकर्णी पर आरोप लगा था कि उसने मालेगांव धमाके में इस्तेमाल किए गए बम के लिए केमिकल उपलब्ध कराए थे। 

Malegaon 2008 blast accused Samir Kulkarni demanding security to Maharashtra CM | मालेगांव ब्लास्ट के आरोपी समीर कुलकर्णी ने CM से की सुरक्षा की मांग

अक्टूबर 2017 में कोर्ट ने समीर कुलकर्णी की जमानत अर्जी मंजूर कर ली थी।

मालेगांव 2008 ब्लास्ट के आरोपी समीर कुलकर्णी ने महाराष्ट्र सीएम को पत्र लिखकर सुरक्षा की मांग की है। समीर कुलकर्णी को अक्टूबर 2017 में जमानत पर रिहा कर दिया गया था। हालांकि, उन्होंने अपने ऊपर खतरे को लेकर कोई विशेष कारण नहीं बताया है, लेकिन तत्काल आधार पर सुरक्षा कवर के लिए सीएम से अनुरोध किया है।

समीर कुलकर्णी को एटीएस ने मालेगांव में 29 सितंबर, 2008 को हुए धमाके के तुरंत बाद गिरफ्तार किया था। कुलकर्णी पर आरोप लगा था कि उसने मालेगांव धमाके में इस्तेमाल किए गए बम के लिए केमिकल उपलब्ध कराए थे। 

इसके साथ ही यह भी आरोप लगाया गया था कि समीर कुलकर्णी धमाके की साजिश रची जाने वाली बैठकों में हिस्सा लेने के लिये इंदौर और नासिक गया था। हालांकि,  अक्टूबर 2017 में कोर्ट ने समीर कुलकर्णी की जमानत अर्जी मंजूर कर ली थी। इसके बाद उसे इस मामले में 50 हजार रुपये के साथ पर बेल दी थी। इससे पहले इस मालेगांव ब्लास्ट से जुड़े आरोपियों साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर, लेफ्टिनेंट कर्नल श्रीकांत प्रसाद पुरोहित और सेवानिवृत मेजर रमेश उपाध्याय को भी जमानत मिल चुकी थी।

Web Title: Malegaon 2008 blast accused Samir Kulkarni demanding security to Maharashtra CM

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे