लाइव न्यूज़ :

मां, पिता, दादी और बहन की हत्या कर दफनाने वाले सनकी को पुलिस ने दबोचा, महीनों से हो रही थी आरोपी की तलाश

By भाषा | Updated: June 20, 2021 15:41 IST

अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए तीनों लोगों को मालदा जिला अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा और पुलिस हिरासत में उन्हें भेजने का अनुरोध किया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देहत्या के आरोपी के बड़े भाई आरिफ मोहम्मद द्वारा दर्ज करायी गयी शिकायत के बाद मामला सामने आया। पुलिस ने मकान के कमरे की खुदाई की थी और चार शव निकाले।

पश्चिम बंगाल पुलिस ने अपने परिवार के चार सदस्यों की कथित तौर पर हत्या कर उनके शव घर में दफनाने वाले आसिफ मोहम्मद से पूछताछ के बाद मालदा जिले में दो और लोगों को गिरफ्तार किया और हथियारों एवं कारतूस का बड़ा जखीरा बरामद किया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान कालियाचक थाना अंतर्गत गुरुटोला गांव के 19 वर्षीय सबीर अली और 21 वर्षीय मौसम शेख के तौर पर हुई है। दोनों ने दावा किया कि आसिफ के कहने पर उन्होंने अपने-अपने घरों में हथियार रखे थे। अधिकारी ने बताया कि पांच पिस्तौल, 80 कारतूस और 10 मैगजीन बरामद की गयीं।

अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए तीनों लोगों को मालदा जिला अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा और पुलिस हिरासत में उन्हें भेजने का अनुरोध किया जाएगा। हत्या के आरोपी के बड़े भाई आरिफ मोहम्मद द्वारा दर्ज करायी गयी शिकायत के मुताबिक पुलिस ने शनिवार को गुरुटोला गांव में एक मकान के कमरे की खुदाई की थी और चार शव निकाले जाने के बाद 19 वर्षीय आसिफ को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने प्रारंभिक जांच के आधार पर कहा, ‘‘28 फरवरी की रात को आसिफ ने अपने पिता जावेद अली (50), मां इरा बीबी (45), बहन आरिफा खातून (17) और दादी अलेकजान बीबी (75) को कोल्ड ड्रिंक में नींद की गोलियां मिलाकर दीं, जिसे पीने के बाद सभी बेहोश हो गए। आसिफ ने सभी लोगों के मुंह पर पट्टी बांध कर चार लोगों को घर के एक जलाशय में डुबो दिया और इसके बाद शवों को एक कमरे के फर्श में दफना दिया। 

आसिफ के बड़े भाई आरिफ ने अपने मुंह पर बंधी हुई पट्टी को किसी तरह खोला और आसिफ से थोड़ी हाथापाई करने के बाद वह वहां से भाग निकला।’’ इन चार महीनों के दौरान आरिफ कोलकाता समेत कई स्थानों पर गया।"घर से कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए गए हैं और मामले की समग्र जांच की जा रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos