लाइव न्यूज़ :

मलयालम धारावाहिकों की अदाकारा ने की धमकी मिलने की शिकायत

By भाषा | Updated: September 8, 2021 12:24 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, आठ सितंबर मलयालम धारवाहिकों की एक अदाकारा ने सोशल मीडिया पर और फोन के माध्यम से उन्हें धमकियां मिलने की बुधवार को शिकायत की है।

अदाकारा निमिषा पर धार्मिक रीति-रिवाजों के लिए बनी नौका पर चप्पल पहनकर सवार होने और मंदिर के नियमों का उल्लंघन करने के मामले की जांच चल रही है। अदाकारा ने कहा कि जब उन्हें पता चला कि उन्होंने जो किया है वह ‘गलत ’ है और रीति रिवाजों तथा परंपराओं के विरुद्ध है तो उन्होंने पवित्र नौका पर बैठने वाली तस्वीर को सोशल मीडिया से तत्काल हटा लिया था।

अभिनेत्री ने संवाददाताओं से कहा,‘‘ मुझे नहीं पता था कि पल्लीयोदम (रस्मी सर्प नौका) पर चढ़ना गलत है और यह केवल मंदिर परंपराओं के लिए है। पता चलते ही मैंने तत्काल फोटो हटा दीं लेकिन तब से मुझे अज्ञात लोगों से धमकियां मिल रही हैं और वे मुझे अभद्र बातें कह रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि ये लोग उनके परिजन के भी नहीं बख्श रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर मंदिर प्रबंधन ने या स्थानीय लोगों ने उन्हें इसके बारे में जानकारी दी होती तो वह नौका पर पैर भी नहीं धरतीं।

गौरतलब है कि पुथुकुलंगरा पल्लियोडा सेवा समिति की शिकायत पर तिरुवल्ला पुलिस ने अदाकारा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। प्रसिद्ध अरनमुला मंदिर में पल्लीयोदम या सर्प नौकाओं का इस्तेमाल पम्पा नदी में पारंपरिक जल जुलूस निकालने में किया जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं