लाइव न्यूज़ :

मलयालम अभिनेत्री ने मॉल में दो व्यक्तियों पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया

By भाषा | Updated: December 18, 2020 16:49 IST

Open in App

कोच्चि, 18 दिसंबर एक मलयालम अभिनेत्री ने आरोप लगाया है कि बृहस्पतिवार को यहां एक मॉल में दो व्यक्तियों ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। केरल में इस घटना की व्यापक निंदा की गयी है।

इस घटना का संज्ञान लेते हुए राज्य महिला आयोग ने स्वत: ही मामला दर्ज किया है।

अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर बताया कि अपनी मां, बहन और भाई के साथ खरीददारी के दौरान वह किस अनुभव से गुजरी है।

अपने पोस्ट में उन्होंने आरोप लगाया कि दो व्यक्ति उसके पीछे से आये और उनमें से एक ने उसका हाथ स्पर्श किया।

उन्होंने लिखा, ‘‘ चूंकि मैं हतप्रभ रह गयी, इसलिए मैं तत्काल प्रतिक्रिया नहीं दे पायी।’’

अभिनेत्री ने आरोप लगाया कि दोनों ने संभवत: उनका एवं उनकी बहन का पीछा किया ।

उन्होंने लिखा, ‘‘ जब मेरी मां और भाई सामान लेने में व्यस्त थे, सू एवं मैं सामान वाली कार्ट बिल काउंटर पर ले जाने का प्रयास कर रही थीं। वे फिर मेरे पास आए और इस बार उनमें से एक ने मुझसे और मेरी बहन से बात करने का दुस्साहस किया की। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘ जब वह मुझसे बातचीत कर रहा था तब वह मेरे समीप आने का प्रयास कर रहा था। वह उन फिल्मों के नाम जानना चाहता था जिनमें मैंने काम किया है। हमने उससे अपने काम पर ध्यान देने और वहां से चले जाने को कहा। जब मेरी मां हमारे पास आयीं तब वे चले गये।’’

महिला आयोग की अध्यक्ष एम सी जोसफाइन ने इस घटना की निंदा की । स्वत: ही इस घटना का संज्ञान लेते हुए आयोग ने कहा कि वह अभिनेत्री का बयान दर्ज करने के लिए उनसे मिलेगा।

इस घटना की जांच शुरू करते हुए कोच्चि सिटी पुलिस ने कहा कि उसने सीसीटीवी फुटेज ले लिया है। उसने कहा कि चूंकि मॉल में आने वालों के नाम एवं संपर्क ब्योरा का रिकार्ड रखा जाता है तो ऐसे में अपराधियों की पहचान आसान होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव