लाइव न्यूज़ :

मलयालम अभिनेता उन्नी देव पत्नी के आत्महत्या मामले में गिरफ्तार

By भाषा | Updated: May 25, 2021 18:12 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 25 मई लोकप्रिय अभिनेता दिवंगत राजन पी देव के बेटे उन्नी देव को अपनी पत्नी प्रियंका की मौत के सिलसिले में मंगलवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यहां यह जानकारी दी।

तिरुवनंपुरम के समीप वेम्बयाम में अपने घर में प्रियंका 12 मई को फांसी पर लटकी पायी गयी थी। एक दिन पहले ही प्रियंका (26) ने पुलिस में अपने पति के विरूद्ध घरेलू हिंसा की शिकायत दर्ज करायी थी। वह एक स्थानीय विद्यालय में शारीरिक अभ्यास शिक्षिका थीं।

‘आडू’ फिल्म के अभिनेता को आज सुबह एर्नाकुलम में उनके घर से हिरासत में ले लिया गया। इससे पहले चिकित्सा जांच करके यह सुनिश्चित कर लिया गया कि वह कोविड से संक्रमण मुक्त हैं।

नेदुमंगादू के पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों की एक टीम देव को यहां लेकर आयी, क्योंककि उनके विरूद्ध राजधानी जिले में मामला दर्ज कराया गया था।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘चूंकि वह कोविड संक्रमित थे इसलिए हम उनके इस बीमारी से उबरने का इंतजार कर रहे थे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ हम आज सुबह उनके घर गये और हम उन्हें लेकर संबंधित अस्पताल पहुंचे। हमने यह सुनिश्चित किया कि वह संक्रमणमुक्त हो गये हों। इस संबंध में एक मेडिकल प्रमाणपत्र भी मिल गया है। ’’

प्रियंका के अलावा, उनके मायके वालों ने भी देव के खिलाफ घरेलू हिंसा और दहेज के लिए शारीरिक एवं मानसिक रूप से परेशान करने की शिकायत दर्ज करायी थी।

उन्नी देव रक्षाधिकारी बैजू, जनमैथ्रि, मंदारम आदि फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। उनके पिता राजन पी देव ने 200 से अधिक फिल्मेां में अभिनय किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos