लाइव न्यूज़ :

मालप्पुरम लोकसभा उपचुनाव केरल विस चुनाव के साथ कराया जाएगा: चुनाव आयोग

By भाषा | Updated: February 14, 2021 22:11 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 14 फरवरी चुनाव आयोग ने रविवार को कहा कि आईयूएमएल के सांसद पी के कुन्हालकुट्टी के इस्तीफा देने के बाद खाली हुई मालप्पुरम लोकसभा सीट पर केरल विधानसभा चुनाव के साथ उपचुनाव कराया जाएगा।

राज्य में अप्रैल-मई में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।

चुनाव आयोग के प्रतिनिधिमंडल ने यहां संवाददाताओं से कहा कि विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा राजनीतिक दलों के सुझावों पर गौर करने के बाद की जाएगी।

मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा इस प्रतिनधिमंडल के अगुवा हैं तथा चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा और राजीव कुमार उसके अन्य सदस्य हैं।

अरोड़ा ने कहा, ‘‘ विशू, ईस्टर और रमजान के त्योहारों को ध्यान में रखकर तारीखें तय करने के विभिन्न राजनीतिक दलों के सुझावों पर हम गौर करेंगे। ’’

उन्होंने कहा कि एक ही चरण में चुनाव कराने के राजनीतिक दलों के अनुरोध पर भी विचार किया जाएगा।

प्रतिनिधिमंडल ने कहा, ‘‘मालप्पुरम निर्वाचन क्षेत्र में उपचुनाव राज्य विधानसभा चुनावों के साथ कराया जाएगा। ’’

इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के नेता और सांसद पी के कुन्हालकुट्टी ने चुनाव में अपनी पार्टी के प्रचार अभियान की अगुवाई करने के लिये लोकसभा से इस्तीफा दे दिया था।

चुनाव आयोग के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी टीकाराम मीणा, मुख्य सचिव विश्वास मेहता, अगले मुख्य सचिव वी पी जॉय, राज्य के पुलिस प्रमुख लोकनाथ बेहरा और सभी जिलाधिकारियों, जिला पुलिस प्रमुखों एवं अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!