लाइव न्यूज़ :

मालाबार अभ्यास का भविष्य में विस्तार हो सकता है : अमेरिकी एडमिरल

By भाषा | Updated: October 13, 2021 00:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 अक्टूबर अमेरिकी नौसैन्य अभियान के प्रमुख एडमिरल माइकल गिल्डे ने मंगलवार को कहा कि भविष्य में मालाबार नौसैन्य अभ्यास का विस्तार हो सकता है लेकिन इस पर कोई भी फैसला चार क्वाड सदस्य देशों को लेना होगा।

भारत की पांच दिवसीय यात्रा पर आए एडमिरल गिल्डे ने भारत और अमेरिका के बीच रणनीतिक संबंधों को मुक्त एवं खुले हिंद-प्रशांत के लिए ‘‘अहम’’ बताया।

उन्होंने मालाबार अभ्यास का भविष्य में विस्तार करने की संभावना पर टिप्पणियां तब की है जब चार क्वाड देशों भारत, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान के बीच बंगाल की खाड़ी में बड़े नौसैन्य युद्धाभ्यास का दूसरा चरण शुरू हुआ।

एडमिरल गिल्डे ने ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘भविष्य में निश्चित तौर पर अभ्यास का विस्तार हो सकता है। मुझे लगता है कि यह फैसला क्वाड देशों के साझेदारों पर है। लेकिन याद रखिए कि हिंद प्रशांत में कई अभ्यास चलते हैं जहां वैश्विक तौर पर हर साल समान विचारधारा वाले सहयोगी और साझेदार एक साथ मिलकर काम करते हैं।’’

अमेरिकी नौसैन्य अभियानों के प्रमुख ने मंगलवार को नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह, प्रमुख रक्षा अध्यक्ष बिपिन रावत और विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला से विस्तार से वार्ता की जिसमें द्विपक्षीय समुद्री सुरक्षा सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया गया।

यह पूछने पर कि क्या त्रिपक्षीय ‘ऑकस’ सुरक्षा गठबंधन से क्वाड की रणनीतिक महत्ता कम होगी, इस पर शीर्ष अमेरिकी नौसैन्य कमांडर ने कोई सीधा जवाब नहीं दिया लेकिन कहा कि अमेरिका और भारत के बीच ‘‘स्वाभाविक साझेदारी’’ है और दोनों देश मुक्त एवं खुले समुद्री क्षेत्र, क्षेत्रीय स्थिरता को बढ़ावा देने के साझा मूल्यों, कानून की व्यवस्था और अंतरराष्ट्रीय संस्थानों के लिए सम्मान सुनिश्चित करने को लेकर प्रतिबद्ध हैं।

चीन के अपने नौसैन्य शक्ति का विस्तार करने पर उन्होंने कहा कि चीन का निवेश मजबूत रहा है और अमेरिका भी अपनी क्षमताएं मजबूत कर रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित