लाइव न्यूज़ :

अनुच्छेद 370 को निष्प्रभावी बनान गलत, लोगों को आवाज उठाने का पूरा हक : सोज

By भाषा | Updated: April 13, 2021 19:28 IST

Open in App

श्रीनगर, 13 अप्रैल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सैफुद्दीन सोज ने मंगलवार को कहा कि अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को निष्प्रभावी बनाया जाना ‘‘गलत’’ एवं ‘‘असंवैधानिक’’ था और जम्मू कश्मीर के लोगों को इसके विरूद्ध आवाज उठाने का पूरा हक है।

वह उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू के बयान पर प्रतिक्रिया दे रहे थे। पिछले सप्ताह नायडू ने कहा था कि जम्मू कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा है और देश अपनी समस्याओं का हल करने में सक्षम है।

अनुच्छेद 370 को अगस्त 2019 में निष्प्रभावी बनाये जाने के बाद अपनी पहली यात्रा पर जम्मू कश्मीर गये उपराष्ट्रपति ने अन्य देशों को भारत को बिन मांगी सलाह देने के बजाय उनकी अपनी घरेलू समस्याओं तक सीमित करने को कहा था।

सोज ने एक बयान में कहा, ‘‘मैं समझता हूं कि उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू कश्मीर पर कुछ कहने के हमार अधिकार से इत्तेफाक रखेंगे। यदि वह अधिकार प्रदान किया गया है तो हम कहना चाहेंगे कि संविधान के अनुच्छेद 370 को एकतरफा ढंग से निष्प्रभावी बनाना भारत सरकार द्वारा उठाया गया गलत कदम था। भारत सरकार का वह कदम असंवैधानिक था।’’

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जब पूर्ववर्ती जम्मू कश्मीर राज्य एवं भारतीय संघ के बीच संवैधानिक संबंधों की रूपरेखा तय की जा रही थी तब अनुच्छेद 370 भारतीय संविधान में शामिल किया गया था।

उन्होंने कहा, ‘‘ सामान्य सी बात है कि भारत सरकार को अनुच्छेद 370 को निष्प्रभावी बनाने का अधिकार नहीं है।’’

सोज ने कहा कि जम्मू कश्मीर के लोगों को अनुच्छेद 370 को निष्प्रभावी बनाने के विरूद्ध आवाज उठाने का पूरा हक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी