लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल में सभी को मुफ्त में कोविड-19 का टीका देने की व्यवस्था कर रहे हैं : ममता

By भाषा | Updated: January 10, 2021 16:11 IST

Open in App

कोलकाता, 10 जनवरी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि उनकी सरकार राज्य के सभी व्यक्तियों को मुफ्त में कोविड-19 का टीका मुहैया कराने की व्यवस्था कर रही है।

एक खुले पत्र में मुख्यमंत्री बनर्जी ने कहा कि कोविड-19 योद्धाओं जिनमें पुलिस, होमगार्ड, नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक, सुधार गृह और आपदा प्रबंधन कर्मियों को प्राथमिकता के आधार पर टीका दिया जाएगा।

उन्होंने महामारी के खिलाफ अग्रिम मोर्चे पर तैनात कार्यकर्ताओं को संबोधित पत्र में कहा, ‘‘ मुझे सूचित करते हुए खुशी हो रही है कि मेरी सरकार राज्य के सभी लोगों तक मुफ्त में टीका पहुंचाने की व्यवस्था कर रही है।’’

मुख्यमंत्री ने राज्य के लोगों की निस्वार्थ सेवा करने के लिए सभी कोविड-19 योद्धाओं के प्रति अपना आभार व्यक्त किया।

उल्लेखनीय है कि 16 जनवरी को भारत में कोविड-19 का टीकाकरण शुरू होगा, जिसमें अग्रिम मोर्चे पर तैनात देशभर के करीब तीन करोड़ कार्यकर्ताओं का प्राथमिकता के आधार पर टीकाकरण किया जाएगा।

मुख्यमंत्री द्वारा राज्य में सभी लोगों को मुफ्त में टीका मुहैया कराने की घोषणा अगले साल अप्रैल-मई में होने वाली विधानसभा चुनाव से पहले आई है।

इससे पहले केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने भी इसी तरह की घोषणा की थी। केरल में भी पश्चिम बंगाल के साथ ही विधानसभा चुनाव होने हैं।

बिहार सरकार ने भी राज्य के सभी लोगों को मुफ्त में टीका मुहैया कराने की मंजूरी दी है। भाजपा ने पिछले साल अक्टूबर-नवंबर में हुए बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान जारी घोषणा पत्र में मुफ्त टीका देने का वादा किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारत अधिक खबरें

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?