लाइव न्यूज़ :

गहलोत सरकार के प्रदर्शन पर माकन की मुहर, कहा : सभी विधायक खुश

By भाषा | Updated: July 30, 2021 19:54 IST

Open in App

जयपुर, 30 जुलाई कांग्रेस महासचिव व पार्टी के राजस्थान प्रभारी अजय माकन ने राज्य की अशोक गहलोत सरकार के प्रदर्शन पर मुहर लगाते हुए शुक्रवार को कहा कि सभी विधायक अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में हुए विकास कार्यों से खुश हैं।

माकन ने साथ ही कहा कि पार्टी का जोर अब सरकार व संगठन में बेहतर तालमेल पर है ताकि 2023 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सत्ता में वापसी कर सके।

माकन ने पार्टी के प्रदेश कार्यालय के बाहर संवाददाताओं से कहा, ‘‘जब मैं विधायकों से बात कर रहा था तो प्रत्येक विधायक ने मुझे बताया कि उसके निर्वाचन क्षेत्र में किस तरह से अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं। चाहे शिक्षा हो, स्वास्थ्य हो, सड़क हो, अस्पतालों की बात हो ... एक के बाद एक विधायक आकर बता रहे थे। सभी विधायक संतुष्ट हैं और सब विकास की राह पर आगे बढ़ रहे हैं।’’

राज्य की अशोक गहलोत सरकार दिसंबर 2018 में सत्ता में आई और अपना लगभग आधा कार्यकाल पूरा कर चुकी है। उल्लेखनीय है कि गहलोत मंत्रिमंडल में फेरबदल व बड़ी संख्या में राजनीतिक नियुक्तियों की सुगबुगाहट के बीच माकन ने यहां कांग्रेस व समर्थक विधायकों से फीडबैक लेने का काम बृहस्पतिवार को पूरा कर लिया। वह अपनी रिपोर्ट नयी दिल्ली में पार्टी आलाकमान को सौंपेंगे। माकन ने शुक्रवार को कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में प्रदेश कार्यकारिणी से चर्चा की।

उन्होंने कहा, ‘‘पिछले तीन दिन में मैंने राजस्थान में पार्टी और पार्टी समर्थक सभी विधायकों से बात की। 115 विधायकों से विधानसभा में चर्चा की। इसके अलावा मुख्यमंत्री गहलोत, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद​ सिंह डोटासरा, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी व पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, सबसे मैंने बात की।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमने 2023 में राज्य की सत्ता में कांग्रेस की वापसी के तरीकों पर चर्चा की।’’

माकन ने कहा कि कुछ मंत्री ऐसे भी हैं जिन्होंने पद छोड़कर संगठन के लिए काम करने की इच्छा जताई है। उन्होंने कहा, ‘‘हमारे यहां ऐसे भी लोग हैं जो सरकारी ओहदों को छोड़कर संगठन के लिए काम करने को आतुर हैं। हमें ऐसे लागों पर गर्व हैं। सरकार द्वारा करवाए गए विकास कार्यों और सबकुछ छोड़कर संगठन के साथ काम करने को तैयार साथियों के साथ मिलकर 2023 में कांग्रेस सत्ता में वापसी करेगी।’’

पूर्व उपमुख्यमंत्री पायलट के लिए कोई भूमिका तय किए जो के सवाल पर उन्होंने कहा, ‘‘सभी आलाकमान पर ​विश्वास रखते हैं, सबने यही कहा है कि जो आलाकमान तय करेगा, जो भूमिका तय करेगा वह सबको मंजूर होगा।’’

मंत्रिमंडल​ विस्तार व राजनीति नियुक्तियों के सवाल उन्होंने कहा ​कि हम लगातार कार्य मंत्रणा कर रहे हैं। जल्द ही अच्छे लोगों की नियुक्तियां अच्छी जगह पर होंगी। माकन द्वारा अपनी रपट दिल्ली में आलाकमान को सौंपे जाने के बाद राज्य में बदलाव की संभावना के सवाल पर माकन ने मुस्कुराते हुए कहा,' मैं ही दिल्ली हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां