लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस विधायकों से रायशुमारी के लिए बुधवार को जयपुर आएंगे माकन

By भाषा | Updated: July 27, 2021 13:47 IST

Open in App

जयपुर, 27 जुलाई राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के मंत्रिमंडल में फेरबदल की सुगबुगाहट के बीच कांग्रेस महासचिव एवं पार्टी के राजस्थान प्रभारी एक बार फिर राजस्थान आ रहे हैं। वे दो दिवसीय दौरे पर बुधवार को यहां पहुंचेंगे।

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के अनुसार, माकन यहां कांग्रेस एवं कांग्रेस समर्थित विधायकों से चर्चा करेंगे।

डोटासरा ने मंगलवार को ट्वीट किया, ‘‘ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं राजस्थान कांग्रेस प्रभारी अजय माकन बुधवार को दो दिवसीय दौरे पर राजस्थान आ रहे हैं। इस दौरान वे सभी कांग्रेस एवं कांग्रेस समर्थित विधायकों से चर्चा करेंगे।’’

उल्लेखनीय है कि राजस्थान में अशोक गहलोत मंत्रिमंडल में फेरबदल तथा हजारों की संख्या में राजनीतिक नियुक्तियों की सुगबुगाहट के बीच माकन तथा पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने गत शनिवार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ लंबी चर्चा की थी। पार्टी सूत्रों ने कहा था कि इन नेताओं ने मंत्रिमंडल विस्तार का फैसला पार्टी आलाकमान पर छोड़ने का निर्णय किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह