माकन जयपुर पहुंचे, शुक्रवार को जोधपुर जायेंगे
By भाषा | Updated: October 21, 2021 23:43 IST2021-10-21T23:43:45+5:302021-10-21T23:43:45+5:30

माकन जयपुर पहुंचे, शुक्रवार को जोधपुर जायेंगे
जयपुर, 21 अक्टूबर कांग्रेस महासचिव एवं पार्टी के राजस्थान मामलों के प्रभारी अजय माकन बृहस्पतिवार रात जयपुर पहुंचे।
पार्टी सूत्रों ने बताया कि माकन का शुक्रवार को जोधपुर जाने का कार्यक्रम है। वह कांग्रेस नेता महिपाल मदेरणा के निधन पर शोक व्यक्त करने जोधपुर जाएंगे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी उनके साथ जांएगे।
मदेरणा, 2011 के भवरी देवी अपहरण और हत्या मामले के आरोपी थे। उनका रविवार को कैंसर से निधन हो गया था।
सूत्रों के अनुसार माकन शुक्रवार शाम दिल्ली लौटेंगे।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।