लाइव न्यूज़ :

माकन और डोटासरा ने प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी की पहली बैठक के जिला अध्यक्षों के नाम का पैनल मांगा

By भाषा | Updated: January 10, 2021 22:16 IST

Open in App

जयपुर, 10 जनवरी एआईसीसी के महासचिव और राजस्थान के प्रभारी अजय माकन और कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटसरा ने रविवार को नवनियुक्त प्रदेश कार्यकारिणी की पहली बैठक में जिला अध्यक्षों के नामों का पैनल दो तीन सप्ताह में प्रस्तुत करने के निर्देश दिये हैं।

माकन ने कहा कि नये पदाधिकारियों को सोमवार तक अपने अपने जिलों में जाने और जिला अध्यक्ष के लिये पैनल प्रस्तुत करने के साथ जिला स्तर पर लंबित राजनीतिक नियुक्तियों पर अभ्यास शुरू करने के लिये निर्देशित किया गया है। उन्होंने 90 स्थानीय निकायों के आगामी चुनावों के लिये विजयी उम्मीदवारों की पहचाने करने के लिये भी कहा है।

बैठक के बाद माकन ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) ने किसानों के साथ अपनी एकजुटता व्यक्त करने का फैसला किया है और राजस्थान में कांग्रेसजन कृषि कानूनों को रदृद करवाने की मांग को लेकर राजभवन में प्रदर्शन करेंगे।

उन्होंने कहा कि पार्टी पदाधिकारियों को सशक्त बनाने की कोशिश कर रही है ओर उनकी सिफारिशों पर जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की जाएगी और राजनीतिक नियुक्तियां की जाएगी।

कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि बैठक में यह तय किया गया है कि जब कभी भी प्रभारी मंत्री जिले का दौरा करेगा उसके बारे में संगठन और प्रभारी पदाधिकारी को सूचित किया जायेगा।

उन्होंने कहा कि दोनों संयुक्त रूप से प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में जनसुनवाई करेंगे।

डोटासरा ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी नीत सरकार किसानों को परेशान कर रही है और भाजपा के विधायक शर्मनाक बयान दे रहे है कि किसान बर्ड फ्लू फैलाने के लिये चिकन बिरयानी खा रहे हैं।

उन्होंने भाजपा विधायक मदन दिलावर के विवादास्पद बयान का जिक्र करते हुए कहा ‘‘ इससे भाजपा की मानसिकता का पता चलता है। उनके नेतृत्व ने किसी ने भी विधायक द्वारा दिये गये बयान का खंडन नहीं किया।’’

उन्होंने कहा कि पार्टी को विधायक को उनके दिये गये बयान के लिये त्यागपत्र देने को कहना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग