लाइव न्यूज़ :

अपने गांव को ‘कोरोना मुक्त’ बनाओ और 50 लाख जीतो : महाराष्ट्र सरकार

By भाषा | Updated: June 2, 2021 16:59 IST

Open in App

मुंबई, दो जून महाराष्ट्र सरकार ने ग्रामीण इलाकों में कोविड-19 को फैलने से रोकने के कदम उठाने के लिए प्रेरित करने के मकसद से बुधवार को ‘‘कोरोना मुक्त गांव’’ प्रतियोगिता की घोषणा की।

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने इस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए कुछ गांवों द्वारा किए प्रयासों की हाल ही में प्रशंसा की और ‘‘मेरा गांव कोरोना मुक्त’’ पहल की घोषणा की थी।

राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री हसन मुशरिफ ने एक बयान में कहा कि ‘‘कोरोना मुक्त गांव’’ प्रतियोगिता मुख्यमंत्री द्वारा घोषित की गई पहल का ही हिस्सा है।

इस प्रतियोगिता के तहत प्रत्येक राजस्व मंडल में कोविड-19 से निपटने के लिए अच्छे काम करने वाली तीन गांव पंचायतों को इनाम दिए जाएंगे।

मंत्री ने बताया कि प्रथम पुरस्कार के तहत 50 लाख रुपये दिए जाएंगे, दूसरे विजेता को 25 लाख और तीसरे विजेता को 15 लाख रुपये दिए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि राज्य में छह राजस्व मंडल है इसलिए कुल 18 पुरस्कार होंगे। इनाम की कुल राशि 5.4 करोड़ रुपये हैं।

मंत्री ने बताया कि प्रतियोगिता जीतने वाले गांवों को प्रोत्साहन के तौर पर इनामी राशि जितनी ही अतिरिक्त धनराशि दी जाएगी और इसका इस्तेमाल इन गांवों में विकास कार्यों के लिए किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले गांवों को 22 मानदंडों पर परखा जाएगा। इसका फैसला करने के लिए एक समिति गठित की जाएगी।

ठाकरे ने रविवार को एक वर्चुअल संबोधन में महाराष्ट्र के सबसे युवा सरपंच ऋतुराज देशमुख (21) और उनके कार्यबल की सोलापुर जिले में अपने घाटणे गांव को कोरोना वायरस से मुक्त रखने के लिए तारीफ की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो