लाइव न्यूज़ :

योग को दिनचर्या का हिस्सा बनाएं : दिल्ली के उपराज्यपाल बैजल

By भाषा | Updated: June 21, 2021 10:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 जून दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को लोगों से योग को दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील की।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर बैजल ने कहा कि कोविड-19 के दौरान योग का महत्व और बढ़ गया है और यह रोग प्रतिरोधक क्षमता तथा मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बना सकता है।

बैजल ने ट्वीट किया, ‘‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सभी को हार्दिक बधाई। कोविड-19 के इस काल में योग का महत्त्व और भी अधिक है। इसके नियमित अभ्यास से हम अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य भी बेहतर कर सकते हैं। आइये हम सब योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनायें।’’

वहीं, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आइए संकल्प लें, योग और साधना को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का। महामारी के इस मुश्किल वक्त में अपना ध्यान रखें, स्वस्थ रहें।’’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लाए प्रस्ताव को 2014 में संयुक्त राष्ट्र महासभा के स्वीकार करने के बाद से विश्वभर में 21 जून को ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’ मनाया जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे