लाइव न्यूज़ :

केंद्र राज्यों को टीके के आवंटन पर आंकड़ा सार्वजनिक करे: सिसोदिया

By भाषा | Updated: May 17, 2021 18:13 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 मई दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सोमवार को केंद्र से राज्यों को उसके द्वारा आपूर्ति किये गये टीकों पर आंकड़ा सार्वजनिक करने की अपील की और यहां 18 से 44 साल के उम्र वर्ग के लोगों के लिए टीके की 3.82 खुराक देने की मांग की।

उन्होंने कहा कि फिलहाल दिल्ली के पास 45 साल एवं उसके ऊपर के लोगों के लिए टीकों का चार दिनों का भंडार है जबकि 18-44 साल के उम्र वर्ग के लिए टीकों का भंडार तीन दिनों में खत्म हो जाएगा।

सिसोदिया ने कहा कि तीन अनुरोधों का हवाला देते हुए उन्होंने केंद्र को पत्र लिखा है।

आम आदमी पार्टी के नेता ने ऑनलाइन मीडिया ब्रीफिंग में कहा, ‘‘ केंद्र ने हमें पत्र लिखकर बताया कि हमें 45 से ऊपर वालों के लिए 3.83 लाख खुराक मिलेंगी तथा यह कि हमें मई में 18-44 साल के उम्र वर्ग के लोगों के लिए टीके नहीं मिलेंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ हमें 18-44 साल उम्र वर्ग के लोगों के लिए और टीके की जरूरत है। हम उन्हें खरीदने के लिए तैयार हैं लेकिन कम से कम उपलब्ध तो करवाइए। हमें तीन दिनों बाद 18-44 साल उम्र वर्ग के लोगों के टीकाकरण केंद्रों को बंद करना पड़ेगा।’’

सिसोदिया ने केंद्र से राज्यों को आपूर्ति किये गये टीकों पर आंकड़ा सार्वजनिक करने की अपील की।

उन्होंने कहा, ‘‘ आंकड़ों में पारदर्शिता होनी चाहिए। दिल्ली के लिए हमें यह जानना है कि सरकार को कितना दिया जा रहा है, और निजी क्षेत्र को कितना तथा अन्य राज्यों को कितना, हमें आंकड़े जानने की जरूरत है।’’

उपमुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ कृपया हमें अगले दो महीने के लिए टीके की उपलब्धता के बारे में बताइए ताकि हम जून एवं जुलाई के लिए टीकाकरण कार्यक्रम तैयार कर पाएं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां