लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री के 15 सूत्री कार्यक्रम के तहत अल्पसंख्यकों को लाभ मिलना सुनिश्चत करें: एनसीएम प्रमुख

By भाषा | Updated: December 31, 2021 17:17 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 31 दिसंबर राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग (एनसीएम) के अध्यक्ष इकबाल सिंह लालपुरा ने हरियाणा में अंबाला प्रशासन को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को प्रधानमंत्री के 15 सूत्री कार्यक्रम के तहत योजनाओं का लाभ मिले।

वैधानिक निकाय ने शुक्रवार को एक बयान में बताया कि अल्पसंख्यक समुदायों के कल्याण और शिक्षा तथा रोजगार से संबंधित विभिन्न योजनाओं के लिए प्रधानमंत्री के 15 सूत्री कार्यक्रम की स्थिति की समीक्षा के लिए बृहस्पतिवार को अंबाला में लालपुरा की अध्यक्षता में हुई एक बैठक में यह निर्देश दिया गया।

इस बैठक में अंबाला जिला प्रशासन ने भी हिस्सा लिया और इसमें ‘अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों के साथ समान व्यवहार’ के मुद्दे पर चर्चा हुई।

बयान में कहा गया कि एनसीएम के अध्यक्ष ने अंबाला छावनी में होली रिडीमर चर्च में तोड़फोड़ की हालिया घटना में कथित रूप से शामिल लोगों को गिरफ्तार करने के लिए हरियाणा पुलिस की ‘प्रशंसा’ की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू