लाइव न्यूज़ :

शासन के किसी न किसी क्षेत्र में अपनी सरकार के लिए जगह बनाएं: मोदी ने भाजपा के मुख्यमंत्रियों से कहा

By भाषा | Updated: December 14, 2021 23:03 IST

Open in App

वाराणसी (उत्तर प्रदेश), 14 दिसंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से शासन के किसी न किसी क्षेत्र में अपनी सरकार के लिए एक जगह बनाने को कहा और लोगों के जीवन को आसान बनाने को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की अपील की।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कहा कि पार्टी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों के साथ यहां एक बैठक में मोदी ने उनसे आर्थिक अवसरों को बढ़ावा देने के एक माध्यम के रूप में और भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ‘‘एक जिला, एक उत्पाद’’ पर काम करने को कहा।

मोदी ने कहा कि जब यह पहल राज्यों में जोर पकड़ लेगी, तब उन्हें अपने उत्पादों को विदेशों में निर्यात करने और उत्पादों के लिए एक वैश्विक बाजार बनाने पर भी गौर करना होगा। उन्होंने स्थानीय स्तर पर निर्मित उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए गुणवत्ता एवं ब्रांड सृजन को लेकर केंद्र के अलावा राज्यों के भी काम करने की जरूरत पर जोर दिया।

प्रधानमंत्री ने शासन में प्रौद्योगिकी के महत्व को रेखांकित करते हुए अंतिम छोर तक पहुंचने, गति में तेजी लाने और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए शासन को डेटा से संचालित करने की अपील की।

उन्होंने युवा विकास और महिला सशक्तीकण को हर सरकार के लिए प्राथमिकता वाला क्षेत्र बताते हुए पोषण अभियान को मजबूत करने तथा कुपोषण से निपटने की जरूरत का जिक्र किया।

उन्होंने युवाओं के बीच खेल संस्कृति और तंदुरुस्ती को लोकप्रिय बनाने की अपील की।

‘‘न्यूनतम सरकार, अधिकतम शासन’’ पर जोर देते हुए मोदी ने राज्यों से उन कानूनों को हटाने को कहा जो पुराने पड़ गए हैं।

मोदी ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘आज, भाजपा मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों के साथ चर्चा जारी रखी। उन्होंने अपने-अपने राज्यों से सुशासन के विभिन्न तौर-तरीकों को साझा किया।’’

पार्टी ने कहा कि मुख्यमंत्री परिषद में व्यापक चर्चा हुई। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, पार्टी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री तथा अन्य नेता बैठक में शामिल हुए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग