लाइव न्यूज़ :

तैयारियां करें, जून से अक्टूबर के बीच का समय महत्वपूर्ण: पटनायक

By भाषा | Updated: June 23, 2021 22:16 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 23 जून ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बुधवार को प्रशासन से कहा कि चक्रवात और बाढ़ से निपटने की तैयारियां की जाएं क्योंकि जून से अक्टूबर के बीच का समय अत्यधिक महत्वपूर्ण है।

प्राकृतिक आपदाओं पर राज्य स्तरीय समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए पटनायक ने कहा कि राज्य में दक्षिण पश्चिम मॉनसून सक्रिय है इसलिए इसके मद्देनजर जून से अक्टूबर के बीच का समय महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि आपदाओं से निपटने में राज्य की भूमिका एकदम स्पष्ट है- “प्रत्येक व्यक्ति का जीवन मूल्यवान है।” सामुदायिक सहभागिता पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड-19 के दौरान सफलतापूर्वक आपदा प्रबंधन करने के लिए पूरी दुनिया ने ओडिशा की सराहना की थी।

बैठक में कांग्रेस विधायक दल के नेता नरसिंह मिश्रा, भाजपा विधायक जयंत सारंगी, बीजद विधायक पी के देव और अनंत दास और सांसद चंद्रशेखर साहू समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

स्वास्थ्यस्तन एवं सर्वाइकल कैंसर की निःशुल्क जांच?, दिल्ली पुलिस मुख्यालय में 5वें CAPS शिविर का सफल आयोजन

क्रिकेटRR vs MI Match Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच प्रीव्यू, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट