लाइव न्यूज़ :

खादी, हस्तशिल्प उत्पादों को जीवन का हिस्सा बना आत्मनिर्भर भारत’ के संकल्प को मजबूती दें: मोदी

By भाषा | Updated: October 3, 2021 15:04 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन अक्टूबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को देशवासियों से त्योहारों के मौसम में खादी और हस्तशिल्प उत्पादों को अपने जीवन का हिस्सा बनाने और ‘‘आत्मनिर्भर भारत’’ के निर्माण के संकल्प को मजबूत करने का आह्वान किया।

प्रधानमंत्री ने गांधी जयंती और देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में शनिवार को लेह घाटी के पास एक ऊंचे पहाड़ पर देश का सबसे बड़ा एक हजार किलोग्राम वजन का खादी का तिरंगा फहराए जाने का उल्लेख करते हुए यह बात कही।

खादी इंडिया की ओर से इस उपलब्धि पर किए गए एक ट्वीट के जवाब में प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘यह राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को एक अनूठी श्रद्धांजलि है। गांधी जी के खादी प्रेम से सभी अवगत हैं। त्योहारों के इस मौसम में खादी और हस्तशिल्प को अपनी जिंदगी में शामिल करें और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूरा करने में मजबूती दें।’’

लेह में जो झंडा फहराया गया वह देश में निर्मित अब तक का सबसे बड़ा हाथ से बुना गया खादी का तिरंगा है, जोकि 225 फुट लंबा और 150 फुट चौड़ा है। इसका वजन 1000 किलोग्राम है। यह झंडा मुंबई स्थित खादी डायर्स और प्रिंटर द्वारा बनाया गया है, जो खादी ग्रामोद्योग आयोग से संबद्ध है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए