लाइव न्यूज़ :

मौसमी बीमारियों की रोकथाम, बचाव एवं उपचार के लिए पूरी व्यवस्था करें : गहलोत

By भाषा | Updated: October 20, 2021 17:58 IST

Open in App

जयपुर, 20 अक्टूबर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि जिला प्रशासन, चिकित्सा विभाग एवं स्थानीय निकाय आपसी समन्वय के साथ काम करते हुए बेहतर उपचार, स्वच्छता एवं जागरुकता बढ़ाकर मौसमी बीमारियों पर प्रभावी रूप से नियंत्रण करें और किसी स्तर पर कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

गहलोत बुधवार को मौसमी बीमारियों एवं कोविड टीकाकरण अभियान की समीक्षा कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी ने पूरी दुनिया के चिकित्सा प्रबंधन के समक्ष बड़ी चुनौती पेश की है और तीसरी लहर की आशंका अभी बनी हुई है। ऐसे में कोई मौसमी बीमारी महामारी का रूप ना ले, इसके लिए जन सहयोग से पूरी तैयारी की जाए।

उन्होंने कहा कि जिला स्तर से लेकर गांव-ढाणी तक डेंगू, मलेरिया, स्क्रब टाइफस, चिकनगुनिया, स्वाइन फ्लू जैसी बीमारियों के उपचार एवं बचाव के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित हों।

उन्होंने निर्देश दिया कि चिकित्सा विभाग डेंगू के दुष्प्रभावों को लेकर लोगों को जागरुक करे। उन्होंने स्थानीय निकायों को नियमित रूप से फॉगिंग करने व जिला प्रशासन को मौसमी बीमारियों की निरंतर निगरानी करने के निर्देश दिए।

चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने कहा कि प्रदेश में तीन नवंबर तक डेंगू मुक्त राजस्थान अभियान चलाया जा रहा है। मौसमी बीमारियों के प्रभावी नियंत्रण के लिए त्वरित प्रतिक्रिया दल का गठन किया गया है। साथ ही सभी जिलों में 24 घंटे का नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह