लाइव न्यूज़ :

शाही स्नान के लिए यमुना में करें शुद्ध जल की व्यवस्था : साधु-संतों की प्रधानमंत्री से मांग

By भाषा | Updated: March 6, 2021 00:06 IST

Open in App

मथुरा, पांच मार्च अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री से अनुरोध किया कि वह वृन्दावन में चल रहे ‘कुम्भ पूर्व वैष्णव बैठक’ के दौरान नौ मार्च को होने वाले अगले शाही स्नान से पहले यमुना के जल को संत-महात्माओं के स्नान योग्य बनाने के लिए और अधिक पानी छुड़वाएं।

महासभा के अध्यक्ष महेश पाठक ने कहा, यद्यपि राज्य सरकार ने कुम्भ पूर्व बैठक के लिए बहुत अच्छी व्यवस्था की है, लेकिन यमुना में अत्यधिक प्रदूषण के कारण उसमें स्नान करना तो क्या, स्नान के लिए प्रवेश करना भी संभव नहीं हो पा रहा। कई स्थानों पर तो दूर से ही आ रही दुर्गंध के कारण वहां रुकना भी संभव नहीं है।

उन्होंने कहा, इसीलिए इस महत्वपूर्ण धार्मिक आयोजन के अवसर पर पिछले शाही स्नान के दौरान 27 फरवरी को देवरहा बाबा घाट, यमुना में दूषित जल पाकर कई संत-महात्माओं ने स्नान नहीं किया। उन्होंने राज्य सरकार को चेतावनी भी दी थी कि यदि अगले स्नान पर्व तक यमुना के जल की स्वच्छा अच्छी नहीं हुई तो वे स्नान नहीं करेंगे।

तीसरा शाही स्नान 9 मार्च और चौथा व अंतिम स्नान 13 मार्च को होना है।

गौरतलब है कि इसके बाद सिंचाई विभाग ने अपस्ट्रीम से यमुना तथा गंगाजल की आपूर्ति करने वाली दो अलग-अलग नहरों के माध्यम से काफी पानी छोड़ा भी था। लेकिन उक्त नहरों की पटरी टूट जाने का खतरा पैदा हो जाने पर उन्होंने और ज्यादा पानी छोड़ने से हाथ खड़े कर दिए। वर्तमान में स्थिति यह है कि वृन्दावन में यमुना का जल काफी प्रदूषित है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे