लाइव न्यूज़ :

जयपुर में संक्रमण की रोकथाम के लिए बनाएं विशेष रणनीति: गहलोत

By भाषा | Updated: May 14, 2021 23:32 IST

Open in App

जयपुर, 14 मई राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश की राजधानी में कोविड-19 रोगियों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी पर गहरी चिंता जाहिर करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जयपुर में संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए विशेष योजना बनाएं।

उन्होंने जयपुर में कोरोना वायरस से संक्रमण की स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पूरे जिले में निषिद्ध क्षेत्र , अधिक जांच , संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की पहचान आदि व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ करने के निर्देश दिए।

गहलोत शुक्रवार रात कोविड-19, लाकडॉउन तथा संसाधनों की उपलब्धता सहित अन्य संबंधित विषयों पर उच्च स्तरीय समीक्षा कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि जयपुर में बीते करीब तीन सप्ताह में सक्रिय मामलों की संख्या 18 हजार से बढ़कर 51 हजार से अधिक होना तथा संक्रमण दर लगातार 30 प्रतिशत के आस-पास बने रहना बेहद चिंता का विषय है। इस पर प्रभावी रोकथाम के लिए हमें नई रणनीति तैयार करनी होगी।

इसके लिए शनिवार को ही चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डा. रघु शर्मा तथा चिकित्सा राज्यमंत्री डा. सुभाष गर्ग के साथ वरिष्ठ अधिकारियों की एक उच्चस्तरीय बैठक होगी।

मुख्यमंत्री ने कोविड-19 रोगियों में ब्लैक फंगस रोग के मामले सामने आने पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए इस रोग की रोकथाम के लिए उचित चिकित्सा प्रोटोकाल तैयार करने तथा जिला अस्पताल एवं सीएचसी स्तर तक चिकित्सकों के साथ इसकी जानकारी साझा करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि ब्लैक फंगस की शुरूआती दौर में ही पहचान कर मरीजों को इसके लिए उचित उपचार देना बहुत जरूरी है, ताकि मरीजों में यह बीमारी गंभीर रूप नहीं ले।

उन्होंने अधिकारियों को इस रोग से संबंधित दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

गहलोत ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना के संक्रमण के तेजी से फैलाव को देखते हुए निचले स्तर तक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करना बहुत जरूरी है। इसके लिए आवश्यकता के अनुसार मानव संसाधन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब