लाइव न्यूज़ :

बहुमत का मतलब मनमानी का अधिकार नहीं, कानून वापस ले केंद्र सरकार: पायलट

By भाषा | Updated: February 9, 2021 14:27 IST

Open in App

जयपुर, नौ फरवरी कांग्रेस नेता व पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने नये कृषि कानूनों को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए मंगलवार को कहा कि वह बहुमत के आधार पर मनमानी नहीं कर सकती और उसे देश भर की जनता की आवाज सुनते हुए इन कानूनों को तत्काल वापस लेना चाहिए।

पायलट ने दौसा में संवाददाताओं से कहा कि भाजपा वालों ने,‘‘ किसान से आमदनी दोगुनी करने का वादा किया था लेकिन जब उस पर संकट आया तो पूरी पार्टी किसानों के खिलाफ खड़ी है। आज पूरे देश का किसान भाजपा को उसके चुनावी वादे याद दिलाना चाहता है।’’

पायलट के कहा,‘‘ केंद्र सरकार को अपना अहम छोड़ना चाहिए, बहुमत के आधार पर आप मनमानी नहीं कर सकते, हम किसानों की मांग के साथ खड़े हैं और खड़े रहेंगे।’’

उन्होंने कहा,‘‘पूरे देश में किसानों की आवाज को हम पुरजोर तरीके से उठा रहे हैं और एक ही मांग है कि केंद्र सरकार को ये तीनों कृषि कानून वापस लेने चाहिए।’’

कांग्रेस नेता के अनुसार सरकार को अपनी जिद व अड़ियल रवैये को छोड़कर जनता की बात सुननी चाहिए और ये कानून वापस लेने चाहिए।

पायलट ने कहा कि किसानों के मुद्दों को लेकर हम हमेशा से अपने किसान भाइयों के साथ रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी दो दिन के लिए राजस्थान दौरे पर आ रहे हैं वे कई जगह किसानों से संवाद करेंगे उनकी सभाएं करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू