लाइव न्यूज़ :

बहुमत का मतलब मनमानी का अधिकार नहीं, कानून वापस ले केंद्र सरकार: पायलट

By भाषा | Updated: February 9, 2021 19:13 IST

Open in App

जयपुर, नौ फरवरी कांग्रेस नेता व पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने नये कृषि कानूनों को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए मंगलवार को कहा कि वह बहुमत के आधार पर मनमानी नहीं कर सकती और उसे देश भर की जनता की आवाज सुनते हुए इन कानूनों को तत्काल वापस लेना चाहिए।

पायलट ने दौसा में संवाददाताओं से कहा, ‘‘भाजपा वालों ने किसान से आमदनी दोगुनी करने का वादा किया था लेकिन जब उस पर संकट आया तो पूरी पार्टी किसानों के खिलाफ खड़ी है। आज पूरे देश का किसान भाजपा को उसके चुनावी वादे याद दिलाना चाहता है।’’

पायलट के कहा,‘‘ केंद्र सरकार को अपना अहम छोड़ना चाहिए, बहुमत के आधार पर आप मनमानी नहीं कर सकते, हम किसानों की मांग के साथ खड़े हैं और खड़े रहेंगे।’’

उन्होंने कहा,‘‘पूरे देश में किसानों की आवाज को हम पुरजोर तरीके से उठा रहे हैं और एक ही मांग है कि केंद्र सरकार को ये तीनों कृषि कानून वापस लेने चाहिए।’’

कांग्रेस नेता के अनुसार, सरकार को अपनी जिद व अड़ियल रवैये को छोड़कर जनता की बात सुननी चाहिए और ये कानून वापस लेने चाहिए।

पायलट ने बाद में केंद्र सरकार द्वारा पारित कृषि कानूनों के विरुद्ध संघर्षरत किसानों की मांगों के समर्थन मे जैसोरा (भरतपुर) में किसान महापंचायत को संबोधित किया।

इसमें पायलट ने कहा कि देश के सशक्त व सुनहरे भविष्य लिए आवश्यक है कि हमारे अन्नदाताओं पर हो रहे अत्याचार के विरुद्ध आज हम सब मिलकर आवाज उठाएं।

उन्होंने विश्वास जताया कि केंद्र सरकार अपनी जिद को छोड़कर इन कानूनों को वापस लेगी।

इस मौके पर पूर्व मंत्री व विधायक विश्वेन्द्र सिंह और रमेश मीणा, विधायक वेद सोलंकी, गजराज खटाना, अमर सिंह जाटव व राकेश पारीक भी उपस्थित रहे। पायलट को सुनने के लिए बड़ी संख्या में किसान मौजूद थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए