लाइव न्यूज़ :

कोरोना का बड़ा खतरा बरकरार, लापरवाही नहीं करनी चाहिए : राहुल

By भाषा | Updated: March 15, 2021 11:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 मार्च कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को कहा कि कोविड-19 महामारी लगातार बड़ा खतरा बनी हुई है और लोगों को जरा भी लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ जैसा कि मैंने पहले भी आगाह किया था, कोविड-19 महामारी लगातार बड़ा खतरा बनी हुई है। कृपया सतर्क रहें, मास्क पहनें और पूरी सावधानियां बरतें।’’

कांग्रेस नेता ने एक ग्राफ भी साझा किया जिसमें दर्शाया गया है कि पिछले चार हफ्तों में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले दोगुना हो गए।

गौरतलब है कि देश में एक दिन में कोविड-19 के 26,291 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,13,85,339 हो गई।

देश में 85 दिन बाद एक दिन में सर्वाधिक नए मामले सामने आए। इससे पहले 20 दिसम्बर को 24 घंटे में 26,624 नए मामले सामने आए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह