लाइव न्यूज़ :

केरल में चुनाव प्रचार के अंतिम दिन बड़े रोड शो, रैलियां आयोजित

By भाषा | Updated: April 4, 2021 20:46 IST

Open in App

तिरूवनंतपुरम, चार अप्रैल केरल में छह अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनावों के प्रचार के अंतिम दिन देश और राज्य के शीर्ष नेताओं ने रोड शो और रैलियां कीं।

कोविड-19 की स्थिति को देखते हुए चुनाव आयोग द्वारा भीड़ के साथ चुनाव प्रचार पर प्रतिबंध लगाने के बावजूद 140 विधानसभा क्षेत्रों के अधिकतर स्थानों पर अंतिम चुनाव प्रचार में काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने शिरकत की।

स्थानीय भाषा में ‘‘कोट्टीकलशम’’ के नाम से मशहूर अंतिम दिन के चुनाव प्रचार में हर राजनीतिक दल ने अपने शो में ज्यादा से ज्यादा संख्या में समर्थकों को जुटाकर अपनी ताकत दिखाने का प्रयास किया।

पार्टी कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी भी की और कुछ स्थानों पर पटाखे छोड़े।

चुनाव आयोग का प्रतिबंध राजनीतिक दलों के उत्साह को कम नहीं कर सका और कई सड़कें पार्टी कार्यकर्ताओं से भरी रहीं, जो अपनी पार्टी के झंडे लहराते, नारे लगाते और कई स्थानों पर संगीत पर झूमते दिखाई दिए।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कोझिकोड जिले और तिरूवनंतपुरम के नेमोम में रोड शो किया वहीं मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने कन्नूर के धर्मादा में बड़ी रैली की।

कांग्रेस नेता रमेश चेन्नीथला ने इडुक्की जिले के नेदुमकंदम में रोड शो किया।

चुनाव प्रचार के अंतिम दिन की झलक पाने के लिए कई स्थानों पर महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग भी काफी संख्या में सड़कों पर नजर आए।

केरल में शाम सात बजे चुनाव प्रचार थम गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो