लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 25 अधिकारियों का स्थानांतरण

By भाषा | Updated: March 19, 2021 20:45 IST

Open in App

जम्मू, 19 मार्च जम्मू और कश्मीर सरकार ने शुक्रवार को पुलिस विभाग में एक बड़ा फेरबदल करते हुए 25 अधिकारियों का स्थानांतरण कर दिया। इस फेरबदल के बाद 14 जिलों को नए पुलिस प्रमुख मिल गए है।

अधिकारियों ने बताया कि स्थानांतरित किए गए 25 वरिष्ठ कर्मियों में 10 आईपीएस अधिकारी शामिल हैं। इस तरह 14 जिलों- कश्मीर घाटी और जम्मू क्षेत्र में सात-सात और घाटी में तीन पुलिस जिलों में नये पुलिस प्रमुखों की तैनाती हो गई है।

जम्मू और कश्मीर प्रशासन ने मंगलवार रात 21 आईएएस अधिकारियों सहित 34 प्रशासनिक अधिकारियों को स्थानांतरित कर दिया था।

श्रीनगर और जम्मू जिलों को नए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मिले हैं, जबकि श्रीनगर के चार क्षेत्रों में भी नए पुलिस अधीक्षक बनाये गये हैं।

प्रमुख सचिव (गृह) शालीन काबरा ने एक आदेश में कहा कि अनंतनाग के एसपी संदीप चौधरी (आईपीएस) को स्थानांतरित कर दिया गया है और अब वह श्रीनगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के रूप में तैनात किये गये हैं।

एक बयान में कहा गया है कि राजौरी के एसपी चंदन कोहली (आईपीएस) को अब एसएसपी जम्मू के पद पर तैनात किया गया है।

आईपीएस अधिकारियों सुधांशु वर्मा और संदीप गुप्ता को सोपोर और हंदवाड़ा पुलिस जिलों के एसपी के रूप में तैनात किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र