लाइव न्यूज़ :

हरियाणा में गैर मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों को बड़ी राहत, 2020-21 के लिए अस्थायी मान्यता मिली

By भाषा | Updated: December 7, 2020 17:32 IST

Open in App

भिवानी, सात दिसंबर हरियाणा सरकार ने गैर मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों को बड़ी राहत प्रदान करते हुए वर्ष 2020-21 के लिए अस्थायी मान्यता/ शिक्षा बोर्ड से संबद्धता प्रदान कर दी है।

यह मान्यता इस आधार पर एक वर्ष के लिए बढ़ाई गई है ताकि उक्त स्कूलों के संचालक राज्य सरकार द्वारा निर्धारित मानकों को पूरा कर सकें।

इस संबंध में एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि पिछले दिनों निजी स्कूलों के प्रतिनिधिमंडल ने अपना पक्ष रखते हुए शिक्षा मंत्री के माध्यम से स्कूलों की अस्थायी मान्यता/शिक्षा बोर्ड से संबद्धता को एक और वर्ष अर्थात 2020-21 के लिए बढ़ाने का निवेदन किया था। स्कूलों की तरफ से स्कूल शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा ली जाने वाली परीक्षाओं का हवाला दिया गया था। इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने एक और वर्ष के लिए यह राहत देने का निर्णय लिया है।

उल्लेखनीय है कि प्रदेश में 639 ऐसे स्कूल हैं जिन्हें स्थायी मान्यता मिलना अभी लंबित है और 699 ऐसे स्कूल हैं जो मान्यता रद्द होने के बावजूद अभी भी चल रहे हैं। इन स्कूलों को पिछले वर्ष 2019-20 के लिए यह उल्लेख करते हुए एक वर्ष के लिए अस्थायी मान्यता दी गई थी कि अगले वर्ष से अस्थायी मान्यता नहीं मिलेगी।

प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री के आदेश के बाद माध्यमिक शिक्षा विभाग के निदेशक के नेतृत्व में इस विषय के समाधान के लिए एक समिति का गठन किया गया था जिसने अपनी रिपोर्ट दे दी है। हरियाणा सरकार इस रिपोर्ट पर जल्द निर्णय लेगी। स्कूलों को स्थायी मान्यता के लिए समिति द्वारा तय किए गए मानकों और नियमों को पूरा करना होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग