लाइव न्यूज़ :

दक्षिण मुंबई में छत का बड़ा हिस्सा ढह गया, 35 लोग बचाये गये, कोई हताहत नहीं

By भाषा | Updated: June 25, 2021 16:19 IST

Open in App

मुंबई, 25 जून दक्षिण मुंबई के फोर्ट इलाके में शुक्रवार को सुबह पांच मंजिला एक इमारत की तीसरी मंजिल की छत का एक बड़ा हिस्सा ढह गया, जिसके बाद कम से कम 35 लोगों को बचा लिया गया। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि वजू कोटक मार्ग पर आशापुरा इमारत में हुए हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। बचाव कार्य अब भी जारी है।

अधिकारी ने कहा, ‘‘ मरम्मत के दौरान तीसरी मंजिल की छत का बड़ा हिस्सा ढह गया, जिससे सीढ़ियों से आने-जाने का रास्ता बंद हो गया। कुछ महिलाओं और बच्चों समेत कम से कम 35 लोगों को बचा लिया गया है।’’

नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र आवास एवं क्षेत्र विकास प्राधिकरण (म्हाडा) ने इस पुरानी इमारत के मरम्मत का काम हाथ में लिया था। दमकल विभाग के कर्मियों के अलावा नगर निगम के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए।

अधिकारी ने कहा, ‘‘मुंबई नगर निकाय ने मलबे को हटाने के लिए श्रमिकों और मशीनरी प्रदान की है ... म्हाडा इस बारे में फैसला करेगा कि इमारत को गिराना है या मरम्मत कार्य जारी रखना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है