लाइव न्यूज़ :

पुणे के रेस्तरां का बड़ा हिस्सा आग से खाक, कोई हताहत नहीं

By भाषा | Updated: November 29, 2021 18:29 IST

Open in App

पुणे, 29 नवंबर महाराष्ट्र के पुणे में सिंहगढ़ रोड पर एक प्रसिद्ध रेस्तरां का एक बड़ा हिस्सा सोमवार तड़के आग में खाक हो गया, हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पुणे मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र विकास प्राधिकरण के दमकल विभाग को तड़के करीब ढाई बजे सूचना मिली और दमकल की तीन गाड़ियों को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। दमकल के एक वाहन को सिंहगढ़ से भी भेजा गया।

अधिकारी ने बताया, ‘‘रेस्तरां एक रिहायशी इलाके में स्थित है और पहला काम इसकी रसोई से सिलेंडर हटाना था ताकि आग न फैले। यह काम पूरा हो गया और एक बड़ी आपदा टल गई। हालांकि, रेस्तरां का फर्नीचर और अन्य सामान खाक हो गया। आग लगने के समय रेस्तरां में कोई नहीं था।’’

उन्होंने कहा कि आग पर काबू पाने में दो घंटे लगे। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI Live Score: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस लाइव स्कोर, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

ज़रा हटकेदो गैर मर्दों के साथ बहू के नाजायज रिश्ते?, सास ने बहू को घर आए मेहमान के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा?

कारोबार8th Pay Commission: शुरू हुई 8वें वेतन आयोग की प्रक्रिया, लेकिन सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट