लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस से संबंधित प्रमुख खबरें

By भाषा | Updated: March 12, 2021 14:25 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 मार्च भाषा की अलग-अलग फाइलों से शुक्रवार को कोरोना वायरस से संबंधित महत्वपूर्ण खबरें इस प्रकार हैं -

दि7 वायरस लीड मामले

भारत में एक दिन में कोविड-19 के 23,285 नए मामले सामने आए

नयी दिल्ली: भारत में एक दिन में कोविड-19 के 23,285 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,13,08,846 हो गई।

वि8 संरा वायरस गुतारेस

संरा प्रमुख ने टीकों की जमाखोरी, टीकों के लिए गुप्त समझौतों की निंदा की

संयुक्त राष्ट्र : संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने कोविड-19 के टीकों की जमाखोरी के साथ ही टीका निर्माताओं के साथ गुप्त समझौतों की घटनाओं की निंदा की है।

खेल9 खेल बैडमिंटन रद्द

बैडमिंटन : यूएस ओपन और कनाडा ओपन कोविड-19 के कारण रद्द

नयी दिल्ली : विश्व बैडमिंटन महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) ने शुक्रवार को घोषणा की कि कोविड-19 महामारी के कारण विश्व भर में प्रतिबंधों और जटिलताओं को देखते हुए इस साल यूएस ओपन और कनाडा ओपन का आयोजन नहीं किया जाएगा।

प्रादे22 महाराष्ट्र वायरस वृद्धि

पंचायत चुनावों में जमावड़ा, नियमों की अनदेखी से महाराष्ट्र में बढ़े संक्रमण के मामले : विशेषज्ञ

मुंबई : महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के मामलों में तेजी से हो रही बढ़ोतरी को विशेषज्ञ इस साल मध्य जनवरी में ग्राम पंचायत के हुए चुनाव और आम लोगों के साथ नेताओं द्वारा कोविड-19 से जुड़े नियमों के पालन में बरती ढिलाई से जोड़कर देखते हैं।

प्रादे3 मिजोरम वायरस

मिजोरम में कोविड-19 का एक नया मामला सामने आया

आइजोल: मिजोरम में 13 वर्षीय एक किशोर के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4,435 हो गई।

प्रादे1 महाराष्ट्र वायरस ठाणे

महाराष्ट्र के ठाणे में कोविड-19 के 937 नए मामले, छह और मरीजों की मौत

ठाणे : महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक दिन में कोविड-19 के 937 नए मामले सामने आने के बाद यहां संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,73,130 हो गई।

प्रादे5 महाराष्ट्र शादी प्राथमिकी मामले

महाऱाष्ट्रः शादी समारोह में शामिल हुए 700 लोग, आयोजकों पर प्राथमिकी दर्ज

ठाणे : कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर लागू प्रतिबंधों के बीच ठाणे के कल्याण में एक विवाह में करीब 700 लोग शामिल हुए जिसके बाद पुलिस ने आयोजकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। निकाय प्राधिकारियों ने यह जानकारी दी।

वि4 अमेरिका टीका

कोविड-19 के टीकों के निर्यात पर किसी तरह की कोई रोक नहीं: व्हाइट हाउस

वाशिंगटन : अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन ने बृहस्पतिवार को उन सभी खबरों को खारिज कर दिया, जिसमें उनके द्वारा कोविड-19 टीकों के निर्यात पर प्रतिबंध लगाने की बात कही गई थी।

अर्थ9 बाइडन अर्थव्यवस्था

कोरोना वायरस को हराने, पुनरुद्धार की राह पर है अमेरिका : बाइडन

वाशिंगटन : राष्ट्रपति जो बाइडन ने अमेरिका के लोगों से कहा है कि ‘अमेरिका अब वापस’ लौट रहा है। उन्होंने देशवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि अमेरिका जानलेवा कोरोना वायरस को हराने और महामारी से बुरी तरह प्रभावित अर्थव्यवस्था को पुनरुद्धार की राह पर लाने की ओर अग्रसर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं