लाइव न्यूज़ :

मेरठ के मेजर मयंक का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

By भाषा | Updated: September 12, 2021 22:51 IST

Open in App

मेरठ, 12 सितंबर जम्मू कश्मीर के शोपियां में शहीद हुए मेरठ के मेजर मयंक विश्नोई का रविवार को पूर्ण राजकीय एवं सैन्य सम्मान के साथ यहां अंतिम संस्कार कर दिया गया।

उनका पार्थिव शरीर रविवार को हिंडन वायुसेना स्टेशन से सड़क मार्ग से उनके पैतृक आवास कंकरखेड़ा के शिवलोकपुरी पहुंचा जहां से उनकी अंतिम यात्रा सूरजकुंड पहुंची। इसके बाद पूर्ण राजकीय और सैन्य सम्मान के बीच नम आंखों से शहीद मेजर को अंतिम विदाई दी गई।

सैन्य अधिकारी की पार्थिव देह को उनके पिता वीरेंद्र विश्नोई ने मुखाग्नि दी। इस दौरान शहीद की पत्नी स्वाति विश्नोई, मां आशा विश्नोई और बहनें अनु, तनु मौजूद रहीं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्विटर पर शोक व्यक्त किया और परिवार को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता व किसी एक परिजन को नौकरी देने की घोषणा की। उन्होंने जिले की एक सड़क का नामकरण भी शहीद मेजर मयंक विश्नोई के नाम पर करने की बात कही।

इससे पहले, शहीद के अंतिम दर्शन को उमड़े जनसैलाब के बीच शाम करीब पांच बजे अंतिम यात्रा शुरू हुई। इसमें प्रदेश सरकार की ओर से मंत्री कपिलदेव अग्रवाल और सांसद राजेंद्र अग्रवाल शामिल हुए।

मेजर मयंक का पार्थिव शरीर रविवार सुबह जम्मू-कश्मीर के उधमपुर से गाजियाबाद के हिंडन वायुसेना स्टेशन लाया गया। यहां से सेना के विशेष वाहन से इसे शाम करीब चार बजे मेरठ में कंकरखेड़ा के शिवलोकपुरी स्थित उनके पैतृक आवास लाया गया जहां सांसद राजेंद्र अग्रवाल सहित सेना, पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

मेजर मयंक (30) जम्मू कश्मीर के शोपियां में राष्ट्रीय राइफल्स में तैनात थे। परिजनों के मुताबिक, आतंकियों से मुठभेड़ करते समय उनके सिर में गोली लगी थी। 27 अगस्त से उनका उधमपुर स्थित सैन्य अस्पताल में इलाज चल रहा था। शनिवार तड़के उन्होंने अंतिम सांस ली।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे