लाइव न्यूज़ :

बिहार: पैसे नहीं देने पर युवक ने पिता व भाई को काट कर मार डाला, इलाके में दहशत का माहौल

By एस पी सिन्हा | Updated: May 26, 2021 17:35 IST

बिहार के रोहतास जिले में रिश्ते को कलंकित करते हुए पैसे को लेकर एक व्यक्ति ने भाई और पिता की नृशंस हत्या कर दी।

Open in App
ठळक मुद्देघटना का कारण प्रथम दृष्‍टया इलाज के लिए पैसे नहीं देना है। घटना की जानकारी ग्रामीणों को बुधवार की सुबह मिली। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

बिहार के रोहतास जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक कलयुगी बेटे ने चंद रुपयों के लिये अपने पिता और भाई की सरेआम नृशंस हत्या कर पिता पुत्र ब सहोदर भाई के रिश्ते को भी कलंकित कर दिया। रुपयों के लिए एक उसने अपने ही बाप-भाई की धारदार हथियार से काटकर निर्मम हत्या कर दी। 

कहा जा रहा है कि पिता से पैसा मांगते वक्त कलयुगी बेटे ने पहले उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया फिर बीच बचाव करने आये भाई को भी गडांसे से काट के मार डाला। हमले में घायल पिता ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना जिले काराकाट थाना क्षेत्र के करूप गांव की है। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि राजू पंडित (बेटा) ने अपने पिता भगवान पंडित से पैसों की मांग की। 

जिसके बाद इसी को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। पिता ने जब पैसे देने से इनकार किया तो दोनों के बीच विवाद हो गया। पैसे नहीं मिलने से नाराज राजू पंडित ने अपने पिता पर धारदार हथियार से हमला बोल दिया। पिता पर हुए हमला को देखकर छोटा भाई बीच-बचाव करने आया। गुस्से से आग बबूला राजू ने छोटे भाई पर भी गंडासे से हमला कर उसे मार डाला। 

घायल पिता को लोगों ने बिक्रमगंज अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसने दम तोड दिया। मृतकों का नाम भगवान पंडित (पिता) और राजेश पंडित (भाई) शामिल हैं। इस घटना की जानकारी मिलते ही गांव वाले जुट गये और इसकी जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल से पुलिस ने धारदार हथियार को जब्त कर लिया है और शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही आरोपी राजू पंडित को भी गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल, इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल व्याप्त हो चुका है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहार समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया