लाइव न्यूज़ :

भारत-पाकिस्तान युद्ध में भाग लेने वाले मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) आर एन छिब्बर का निधन

By भाषा | Updated: November 22, 2020 15:32 IST

Open in App

जम्मू, 22 नवंबर वर्ष 1962, 1965 और 1971 के युद्धों में भाग लेने वाले मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) आर एन छिब्बर का शनिवार को यहां उनके आवास पर निधन हो गया। एक रक्षा प्रवक्ता ने रविवार को यह जानकारी दी।

वह 86 वर्ष के थे।

छिब्बर का जन्म 23 सितंबर, 1934 को हुआ था। वह दो जून 1995 को सेना में शामिल हुए। जनरल छिब्बर 1972 से 1975 तक एक सैनिक अताशे के रूप में अफगानिस्तान में तैनात रहे।

प्रवक्ता ने कहा, ‘‘वह एक उत्कृष्ट अधिकारी थे, जिन्होंने 8 जाट रेजिमेंट की कमान भी संभाली थी। उनकी विशेषज्ञता और असाधारण रणनीति ने उन्हें एक शानदार अधिकारी बनाया।’’

उन्होंने कहा कि जनरल छिब्बर ने शनिवार को जम्मू के कालूचक इलाके में शांति विहार स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उन्हें पूरे सम्मान के साथ सैन्य विदाई दी गई।

प्रवक्ता ने कहा, ‘‘जनरल छिब्बर न केवल असाधारण योग्यता वाले अधिकारी थे, बल्कि एक मानवतावादी और बेहद दयालु व्यक्ति थे। उन्हें विशिष्ट सेवा के लिए विशिष्ट सेवा पदक (वीएसएम) से सम्मानित किया गया था।’’

उन्होंने कहा कि जनरल छिब्बर अपने पूरे करियर में सैनिकों और उनके परिवारों के उत्थान के लिए काम करते रहे।

उनके सहयोगी कर्नल माखन सिंह गिल ने कहा, "जनरल छिब्बर एक महान सैनिक थे, एक बहुत ही सम्मानित और प्रशंसित अधिकारी थे और जो उन्हें जानते थे, उनसे बहुत प्यार करते थे। अपनी सेवानिवृत्ति के तीन दशक बाद भी वह इतने सारे लोगों के दिलों में बसे हुए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 11 December 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 11 December 2025: आज इन 5 राशियों का फूटेगा भाग्य, कम मेहनत के बावजूद मिलेगी सफलता

भारतउत्तर और दक्षिण भारत के मध्य एकता के सेतु सुब्रमण्यम भारती

क्राइम अलर्टGoa Nightclub Fire: भगोड़े अपराधियों को वापस लाना आसान नहीं

कारोबार31 दिसंबर से पहले इन कामों को जरूर कर लें पूरा, वरना दोबारा नहीं मिलेगा मौका

भारत अधिक खबरें

भारतक्या होता है मास्क्ड आधार कार्ड? जानें क्या है इसका फायदा और डाउनलोड करने का तरीका

भारतFIH Men's Junior World Cup: जर्मनी ने गोल्ड पर किया कब्जा, स्पेन के पास रजत और भारत ने जीता कांस्य

भारतगोवा अग्निकांड: गौरव और सौरभ लूथरा का पासपोर्ट रद्द करने पर विचार कर रहा विदेश मंत्रालय, गोवा सरकार ने पत्र दिया?

भारतपीएम मोदी से मिले राहुल गांधी?, मुख्य सूचना आयुक्त और 8 सूचना आयुक्तों के चयन पर बैठक, कांग्रेस सांसद ने असहमति पत्र दिया

भारतइजराइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने पीएम मोदी को किया फोन?, गाजा शांति योजना पर बातचीत