लाइव न्यूज़ :

भारत-पाकिस्तान युद्ध में भाग लेने वाले मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) आर एन छिब्बर का निधन

By भाषा | Updated: November 22, 2020 15:41 IST

Open in App

(तीसरे पैरे में बदलाव के साथ)

जम्मू, 22 नवंबर वर्ष 1962, 1965 और 1971 के युद्धों में भाग लेने वाले मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) आर एन छिब्बर का शनिवार को यहां उनके आवास पर निधन हो गया। एक रक्षा प्रवक्ता ने रविवार को यह जानकारी दी।

वह 86 वर्ष के थे।

छिब्बर का जन्म 23 सितंबर, 1934 को हुआ था। जनरल छिब्बर 1972 से 1975 तक एक सैनिक अताशे के रूप में अफगानिस्तान में तैनात रहे।

प्रवक्ता ने कहा, ‘‘वह एक उत्कृष्ट अधिकारी थे, जिन्होंने 8 जाट रेजिमेंट की कमान भी संभाली थी। उनकी विशेषज्ञता और असाधारण रणनीति ने उन्हें एक शानदार अधिकारी बनाया।’’

उन्होंने कहा कि जनरल छिब्बर ने शनिवार को जम्मू के कालूचक इलाके में शांति विहार स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उन्हें पूरे सम्मान के साथ सैन्य विदाई दी गई।

प्रवक्ता ने कहा, ‘‘जनरल छिब्बर न केवल असाधारण योग्यता वाले अधिकारी थे, बल्कि एक मानवतावादी और बेहद दयालु व्यक्ति थे। उन्हें विशिष्ट सेवा के लिए विशिष्ट सेवा पदक (वीएसएम) से सम्मानित किया गया था।’’

उन्होंने कहा कि जनरल छिब्बर अपने पूरे करियर में सैनिकों और उनके परिवारों के उत्थान के लिए काम करते रहे।

उनके सहयोगी कर्नल माखन सिंह गिल ने कहा, "जनरल छिब्बर एक महान सैनिक थे, एक बहुत ही सम्मानित और प्रशंसित अधिकारी थे और जो उन्हें जानते थे, उनसे बहुत प्यार करते थे। अपनी सेवानिवृत्ति के तीन दशक बाद भी वह इतने सारे लोगों के दिलों में बसे हुए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर