लाइव न्यूज़ :

यौन उत्पीड़न के आरोपी मेजर जनरल की बर्खास्तगी पर आर्मी चीफ बिपिन रावत ने लगाई मुहर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 16, 2019 15:38 IST

आरोपी मेजर जनरल ने 2015 में सेना द्वारा म्यांमार में घुसकर की गई सर्जिकल स्ट्राइक में अहम भूमिका निभाई थी।

Open in App
ठळक मुद्देघटना 2016 की है जब मेजर जनरल पूर्वोत्तर में तैनात थे।सेना में ही कैप्टन रैंक की अधिकारी ने उन पर यौन शोषण का आरोप लगाया था।

आर्मी चीफ बिपिन रावत ने सेना के एक मेजर जनरल के बर्खास्तगी की पुष्टि की है। मेजर जनरल को यौन उत्पीडन से जुड़े एक मामले में बर्खास्त किया गया है।

घटना 2016 की है जब मेजर जनरल पूर्वोत्तर में तैनात थे। उस दौरान महिला सेना में ही कैप्टन रैंक की अधिकारी ने उन पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। उसी दौरान महिला ने मेजर के खिलाफ छेड़छाड़ और यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई थी।

महिला ने आरोप लगाया था कि मेजर जनरल ने उसे ऑफिशियल काम से अपने कमरे में बुलाया और छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया।

शिकायत के बाद ही आरोपी मेजर के खिलाफ सेना ने जांच समिति बनाई और फिर कोर्ट मार्शल किया। जांच के दौरान आरोपी मेजर को आईपीसी की धारा 354ए और सेक्शन 45 के तहत दोषी माना गया था। 

कोर्ट मार्शल के तहत ही मेजर को दोषी पाए जाने पर सेना से बर्खास्त करने का फरमान सुना दिया गया था लेकिन इस पर सेना प्रमुख बिपिन रावत की मुहर लगना बाकी थी।

उस दौरान आरोपी मेजर ने इस मामले को अपने खिलाफ साजिश करार दिया था। उसका कहना था कि यह सेना की भीतरी गुटबाजी की वजह से उसे फंसाया गया है।

टॅग्स :बिपिन रावतभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतएस-400, मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, तोपें, गोला-बारूद, समेत 2.38 लाख करोड़ रुपये की रक्षा डील्स को मिली मंज़ूरी

भारतजम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों का खतरा मंडराया?, खुफिया सूचनाएं और अधिकारी कर रहे हैं दावा?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतTerrorist Killed: जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, उरी में पाक आतंकी ढेर; हथियार और गोला-बारूद बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं